Women's World Cup Final 2025: विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 299 रन का टारगेट दिया है। शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार अर्धशतक से इंडियन टीम इस स्कोर तक पहुंची है। जानें अब तक के सबसे बड़े रन चेज रिकॉर्ड्स...
India vs South Africa Final: महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित किया कि वह हर मायने में फेवरेट क्यों है। रविवार को नवी मुंबई में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा। अब भारत को हराकर ट्रॉफी जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को इतिहास फिर से लिखना होगा, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि रिकॉर्ड्स कुछ और ही कर रहे हैं। देखिए फाइनल में अब तक का सबसे सफर रन चेज कितना है...
शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की शानदार पारी
भारत की ओर से शेफाली वर्मा (87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी शानदार फॉर्म में रहीं शेफाली ने इस फाइनल में मात्र 78 गेंदों में 87 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर मिडिल ऑर्डर संभालते हुए 58 रन की स्थिर पारी खेली। दोनों के बीच बनी पार्टनरशिप ने भारत को 298/7 तक पहुंचाया, जो महिला वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड किसके नाम
साउथ अफ्रीका के सामने जो चुनौती है, वो किसी पहाड़ से कम नहीं। महिला वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज़ 167 रन की रही है, जो 2009 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी। उसके बाद से कोई भी टीम फाइनल में 170 से ज्यादा रन का पीछा नहीं कर पाई है। यानी, अगर साउथ अफ्रीका 299 रन का पीछा कर लेती है, तो वो इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।
वर्ल्ड कप फाइनल्स में सबसे बड़े रन चेज
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (2009)- 167 रन
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड (1997)- 165 रन
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (1982)- 152 रन
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (1988)- 129 रन
अब साउथ अफ्रीका के सामने 'इम्पॉसिबल मिशन
इतिहास साउथ अफ्रीका के साथ नहीं है, लेकिन खेल में कुछ भी नामुमकिन नहीं। अगर प्रोटियाज इस लक्ष्य को हासिल कर लेती हैं, तो यह महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज होगा। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी घर लाएगा।
इसे भी पढ़ें- फाइनल में फिफ्टी जड़कर शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज
इसे भी पढ़ें- Women's World Cup Winner List: 52 साल के इतिहास में कौन कब बना चैंपियन?
