दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, टॉप पर भारतीय नहीं बल्कि ये खिलाड़ी
Top 5 Richest Female Cricketers: महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में तेजी से तरक्की की है। क्रिकेट के बढ़ते दायरे और फ्रेंचाइजी लीग्स के साथ महिला क्रिकेटरों की कमाई भी लगातार बढ़ रही है। आज जानते हैं 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों के बारे में…

1. एलिसे पेरी
ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये है। एलिस पेरी क्रिकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए फुटबॉल भी खेल चुकी हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है।

2. मेग लैनिंग
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 75 करोड़ रुपये बताई जाती है। लैनिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को कई बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी कमाई के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वह अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलती रही हैं। WPL में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
3. मिताली राज
इस लिस्ट में भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 43 करोड़ रुपये है। मिताली ने दो दशक से ज्यादा लंबे क्रिकेट करियर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई पहचान दिलाई। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी कमाई के कई सोर्स हैं। इनमें ब्रांड एंडोर्समेंट, मीडिया अपीयरेंस और क्रिकेट से जुड़े अन्य काम शामिल हैं। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मेंटर की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढे़ं- हरमनप्रीत से स्मृति तक, कौन कितनी पढ़ी लिखी है? जानें भारतीय महिला क्रिकेटरों की एजुकेशन
4. स्मृति मंधाना
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 35 करोड़ रुपये बताई जाती है। WPL के पहले ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा उनकी कमाई BCCI कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। सोशल मीडिया पर भी स्मृति मंधाना की मजबूत फैन फॉलोइंग है, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ी है।
5. हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 26 करोड़ रुपये बताई जाती है। हरमनप्रीत लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत को यादगार जीत दिलाई है। WPL में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। हरमनप्रीत की कमाई के सोर्स में BCCI कॉन्ट्रैक्ट, WPL, विदेशी फ्रेंचाइजी क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।
अमीर महिला क्रिकेटर को लेकर पूछे जाने वाले सवाल
1. दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस पेरी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में टॉप पर हैं।
2. टॉप-5 अमीर महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में कितनी भारतीय हैं?
इस लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी- मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर शामिल हैं।
3. महिला क्रिकेटरों की कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं?
क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, फ्रेंचाइजी लीग्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां कमाई के प्रमुख स्रोत हैं।