MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Aaj Ka Rashifal
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • WPL 2026: वो 4 खिलाड़ी जिनके दम पर RCB पहुंची फाइनल में, इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर

WPL 2026: वो 4 खिलाड़ी जिनके दम पर RCB पहुंची फाइनल में, इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर

RCB in The Final WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीधे एंट्री मार ली है। लीग स्टेज में दमदार परफॉर्मेंस देकर खिताबी भिंडत का टिकट लिया है। आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में इन 4 खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही है। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 30 2026, 10:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
RCB पहुंची फाइनल में
Image Credit : Instagram/royalchallengers.bengaluru

RCB पहुंची फाइनल में

स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बीते गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को हरा दिया और फाइनल में एंट्री मारी है। पूरे लीग स्टेज के मुकाबले में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते दूसरी बार खिताब जीतने के करीब पहुंची है। टीम को यहां तक पहुंचाने में इन 4 खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
ग्रेस हैरिस
Image Credit : Instagram/royalchallengers.bengaluru

ग्रेस हैरिस

लिस्ट में पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओपनर बल्लेबाज ग्रेस हैरिस का नाम आता है, जिन्होंने बल्ले से तूफान मचाया है। 8 मैचों की 8 इनिंग में हैरिस ने 228 रन बनाए हैं, जिसमें 180.95 की स्ट्राइक रेट और 28.00 का औसत रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अहम मुकाबले में 37 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इससे पहले भी इसी टीम के सामने दूसरे मैच में 40 गेंदों पर 85 रन बनाए थे। गेंद से भी 1 इनिंग में 2 विकेट लिए, जो पिछले मैच में भी यूपी के सामने किया है।

35
लॉरेन बेल
Image Credit : Instagram/royalchallengers.bengaluru

लॉरेन बेल

दूसरे नंबर पर लंबे कद के तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का नाम शामिल है, जिन्होंने अभी तक पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। बेल ने 8 इनिंग में 12 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 5.63 का रहा है। 2 बार उन्होंने 3 विकेट हॉल लिया है। एक बार भी उन्होंने 4 ओवर में 30 या उससे रन नहीं दिए हैं। यही वजह है कि आज आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची है। पहले मुकाबले में ही मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी थी। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए और 1 बल्लेबाज को जाल में फंसाया।

45
नदीन डी क्लर्क
Image Credit : Instagram/royalchallengers.bengaluru

नदीन डी क्लर्क

साउथ अफ्रीका की धाकड़ ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाया है। 5 इनिंग में उन्होंने लाजवाब 128 रन बनाए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 63* रन बनाए थे। उनकी इस घातक पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। उन्होंने बल्ले से ज्यादा गेंद से बड़ा योगदान दिया है। 8 इनिंग में 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.25 का रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। 4 ओवर में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

55
स्मृति मंधाना
Image Credit : Instagram/royalchallengers.bengaluru

स्मृति मंधाना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस सीजन बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने अपनी टीम को आगे से लीड किया है। स्मृति ने 8 इनिंग में 290 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 48.33 और स्ट्राइक रेट 141.46 का रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 96 रन बनाए थे, वो भी सिर्फ 61 बॉल पर। उस मैच में टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Recommended image2
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल
Recommended image3
आखिर क्यों दलीप ट्रॉफी का फाइनल छोड़कर चला गया क्रिकेटर? एक पोस्ट से मची हलचल...
Recommended image4
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप सेमीफाइनल में होगी कांटे की टक्कर, क्या पाकिस्तान बदलेगा पुराना हिसाब?
Recommended image5
भाऊ का फैशन है एक नंबर! सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, क्या आपने किया नोटिस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved