MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • मृणाल ठाकुर से मैडी हैमिल्टन तक, किन-किन के साथ जुड़ी यशस्वी जायसवाल की डेटिंग की अफवाह?

मृणाल ठाकुर से मैडी हैमिल्टन तक, किन-किन के साथ जुड़ी यशस्वी जायसवाल की डेटिंग की अफवाह?

Yashasvi Jaiswal Dating Rumours: यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं। इससे पहले यशस्वी का नाम ब्रिटेन की महिला से भी जुड़ चुका है…

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 28 2026, 12:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं?
Image Credit : Instagram

क्या यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहले मृणाल ठाकुर एक कैफे से बाहर निकलती दिखाई देती हैं। कुछ देर बाद उसी कैफे से यशस्वी जायसवाल बाहर आते हैं और अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, इस वीडियो के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। न तो यशस्वी जायसवाल और न ही मृणाल ठाकुर ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अफवाह और सोशल मीडिया पर लगाई जा रही अटकलें ही माना जा रहा है।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Timesapplaud trends (@timesapplaudtrends_)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
क्या दोनों साथ में डेट पर गए थे?
Image Credit : Instagram

क्या दोनों साथ में डेट पर गए थे?

यह साफ नहीं है कि दोनों कैफे में साथ मौजूद थे या फिर यह सिर्फ एक संयोग था कि दोनों एक ही जगह पर अलग-अलग समय पर दिखाई दिए। जब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक उनके रिश्ते को लेकर किसी भी तरह का दावा करना सही नहीं होगा।

35
पहले भी जुड़ चुका है यशस्वी का नाम
Image Credit : Instagram

पहले भी जुड़ चुका है यशस्वी का नाम

यह पहली बार नहीं है जब यशस्वी जायसवाल का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले उनका नाम ब्रिटेन की मैडी हैमिल्टन के साथ भी चर्चा में रहा था। कई रिपोर्ट्स में उन्हें यशस्वी की करीबी दोस्त बताया गया, लेकिन क्रिकेटर ने कभी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की। मृणाल ठाकुर का नाम भी साउथ एक्टर धनुष के साथ जुड़ा था। उस समय दोनों की शादी तक की अफवाहें सामने आई थीं।

और पढे़ं- यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का 7वां शतक जड़कर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में मचाया गदर

45
कौन है मैडी हैमिल्टन
Image Credit : Instagram

कौन है मैडी हैमिल्टन

मैडी हैमिल्टन ब्रिटेन (UK) की रहने वाली हैं। हालांकि, वो पेशे से क्रिकेटर या अभिनेत्री नहीं हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लिमिटेड फोटो ही है। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी कुछ तस्वीरें और पोस्ट वायरल होने के बाद डेटिंग की चर्चाएं शुरू हुई थीं।

55
अपने-अपने करियर पर है दोनों का पूरा फोकस
Image Credit : Instagram

अपने-अपने करियर पर है दोनों का पूरा फोकस

24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने वनडे सीरीज में शानदार शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, 33 वर्षीय मृणाल ठाकुर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया है और अपनी एक्टिंग के लिए लगातार सराहना हासिल की है।

यशस्वी जायसवाल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर डेट कर रहे हैं?

इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं।

2. डेटिंग की खबरें क्यों वायरल हुईं?

एक वायरल वीडियो में दोनों एक ही कैफे से अलग-अलग समय पर बाहर निकलते दिखाई दिए, जिसके बाद चर्चाएं शुरू हुईं।

3. क्या दोनों ने इस मामले पर कोई बयान दिया है?

नहीं, अब तक यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर, दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दी है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रविंद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार चुने गए सारांश जैन
Recommended image2
Virat Kohli की सलाह मानी, फिर क्यों बदल लिया फैसला? Sanju Samson ने बताई पूरी कहानी
Recommended image3
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का हरारे में धमाका, 81 रन के साथ 2 बड़े अवार्ड पर कब्जा
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने फिर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 की उम्र से पहले 2 इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
Recommended image5
102 मीटर लंबा छक्का मार वैभव ने लूटी महफिल, हरारे में सूर्यवंशी के सामने बॉलरों का सरेंडर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved