MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल की कमाई देख घूम जाएगा दिमाग, कभी टेंट में बिताते थे रात!

23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल की कमाई देख घूम जाएगा दिमाग, कभी टेंट में बिताते थे रात!

Yashasvi Jaiswal Net Worth: टीम इंडिया के स्टार युवा ओपनर यशस्वी का बल्ला इस समय क्रिकेट के मैदान पर खूब गरज रहा है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ 50 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली।  

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Dec 14 2025, 04:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
यशस्वी जायसवाल का गरजा बल्ला
Image Credit : stockPhoto

यशस्वी जायसवाल का गरजा बल्ला

बाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में गरजा और 50 गेंदों पर 101 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली। उन्होंने 16 चौके और 1 छक्के लगाए। उनकी पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर के भीतर 235 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

26
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे शतक
Image Credit : Getty

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे शतक

इससे पहले यशस्वी जायसवाल का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में भी चला था। उस मुकाबले में उन्होंने 109 रनों की लाजवाब नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच और सीरीज दोनों जिताया। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी रहा। उससे पहले टी20 और टेस्ट में विश्व क्रिकेट में छाप छोड़ चुके हैं।

36
टी20i में बतौर ओपनर खेलने का मौका
Image Credit : Getty

टी20i में बतौर ओपनर खेलने का मौका

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर ली है, अब सवाल T20 इंटरनेशनल क्रिकेट की है। लेकिन जिस तरह से उनका बल्ला चल रहा है वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर इस फॉर्मेट में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उनका बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है।

46
मुश्किल भरी रही है जिंदगी
Image Credit : insta/yashasvijaiswal28

मुश्किल भरी रही है जिंदगी

यशस्वी जयसवाल की जिंदगी काफी मुश्किल भरी रही है। इंडिया तक पहुंचाने का सफर उनका बेहद कठिन रहा है। क्रिकेटिंग सफर की बात की जाए, तो एक समय ऐसा भी था जब यह युवा खिलाड़ी आजाद क्रिकेट मैदान के टेंट में रहता था। हालांकि आज वह टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।

56
यशस्वी जायसवाल की कमाई
Image Credit : insta/yashasvijaiswal28

यशस्वी जायसवाल की कमाई

यशस्वी जायसवाल कमाई के मैदान में भी अब काफी आगे निकल चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 65 से 70 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है। वहीं, आईपीएल से भी यशस्वी बढ़िया रकम कमाते हैं। फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। 2025 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें 18 करोड रुपए दिए गए थे। इसके अलावा बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड बी में आते हैं।

66
लग्जरी कारों का कलेक्शन
Image Credit : insta/yashasvijaiswal28

लग्जरी कारों का कलेक्शन

अपनी कमाई के दम पर यशस्वी जायसवाल ने कई लग्जरी गाड़ियां खरीद रखी हैं। रिपोर्ट्स की मानें , तो उनके पास मर्सिडीज़ बेंज CLA 200, टाटा हैरियर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां हैं। मुंबई के थाने में उनका 5 बीएचके का अपार्टमेंट है। यशवी जायसवाल ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी 8 से 10 करोड़ रुपए कमाते हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
यशस्वी जायसवाल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs Zim: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद भी टीम इंडिया को झटका, शिवम दुबे ने अरमानों पर फेरा पानी
Recommended image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup भारत vs जिम्बाब्बे
Recommended image3
IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्बे को 72 रन से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार
Recommended image4
South Africa की धमाकेदार जीत से बदल गया सेमीफाइनल का सीन, अब India के 'Do or Die' मैच पर नजर
Recommended image5
IND vs ZIM Pitch Report & Toss Update: टॉस के बाद पिच कैसी है? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved