Aura Singh cute pictures: क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच ने बेटी ऑरा का दूसरा जन्मदिन मनाया। युवी ने इंस्टाग्राम पर बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर कीं।

Yuvraj Singh daughter Aura birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग रहे युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच 15 जुलाई को अपनी बेटी ऑरा सिंह की का दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर युवराज सिंह ने अपनी बेटी की क्यूट सी तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं युवराज सिंह की बेटी ऑरा से और दिखाते हैं उसकी पांच क्यूट तस्वीरें...

View post on Instagram

15 जुलाई 2023 को हुआ ऑरा का जन्म

युवराज सिंह और हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। 25 जनवरी 2022 को उनके पहले बेटे ओरियन कीच सिंह का जन्म हुआ। बेटे के 1 साल बाद ही दोनों ने बेटी का वेलकम किया। उनकी बेटी का जन्म 15 जुलाई 2023 को हुआ। युवराज अब एक परफेक्ट फैमिली मैन बन गए हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। उनकी छोटी राजकुमारी हूबहू अपने पापा की तरह ही नजर आती है।

View post on Instagram

युवराज सिंह की बेटी के नाम का मतलब

युवराज सिंह की बेटी का नाम ऑरा है, जिसका मतलब आभा, हवा, वायु या समीरा होता है। उन्होंने अपनी बेटी को यह यूनिक नाम दिया है और उनकी बेटी भी अपने नाम की तरह बहुत यूनिक और प्यारी हैं। इस तस्वीर में वह ब्राउन कलर का हेयर बैंड लगाए बहुत ही मासूम लग रही है।

View post on Instagram

मम्मी के साथ खेलती युवराज सिंह की बेटी

हेजल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस फोटो में वह अपनी बेटी को गोद में ली हुई नजर आ रही हैं। दो चोटी में ऑरा बेहद ही क्यूट लग रही हैं। यह तस्वीर ऑरा के पहले जन्मदिन की है।

View post on Instagram

डैडी की प्रिंसेस है ऑरा

युवराज सिंह की गोद में खेलती हुई ऑरा बेहद क्यूट लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर की स्ट्राइप ड्रेस पहनी हुई है और युवराज उन्हें प्यार से गोद में लिए हुए स्टाइलिश पोज दे रहे हैं।

View post on Instagram

युवराज सिंह की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

युवराज सिंह और हेजल कीच क्रिसमस अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं। रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस पहन कर सभी ट्यूनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी बेटी तो इस फोटो में बेहद ही प्यारी लग रही हैं।