युवराज सिंह ने 43वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया, तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। ऋषभ पंत ने मजेदार कमेंट किया, फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया।

Yuvraj Singh Birthday Celebration Instagram post: 13 दिसंबर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। युवी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। सिक्सर किंग बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। युवराज के द्वारा किए गए इस पोस्ट पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का कमेंट भी मजेदार है। क्रिकेट की दुनिया में युवराज सिंह ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। युवराज का करियर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। युवी ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है इस पर फैंस का मजेदार कमेंट भी आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए युवराज

तस्वीर में युवराज सिंह पहले मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। उनके कमरे को शानदार रंग बैलून से सजाया गया है। क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाले युवराज ने लोगों के दिलों पर भी अपना राज जमाया है। हर एक फैंस उन्हें प्यार देता है। युवराज ने तस्वीरें शेयर कर शानदार कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने दुनिया के हर एक कोने से फैंस का शुक्रिया अदा किया है। फैंस सिक्सर किंग के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हैं उनका अंदाज हर एक शख्स को अपना दीवाना बना देता है।

View post on Instagram

युवी के पोस्ट पंत का मजेदार कमेंट

युवराज की तस्वीरों पर ऋषभ पंत ने मजेदार कमेंट किया है। उन्होंन लिखा है कि "इसमें कोई डाउट नहीं है, पाजी आप ब्लेस्ड तो हो ही।" पंत भारतीय क्रिकेट के एक नटखट किरदार माने जाते हैं, जो अपनी एक्टिंग से क्रिकेट के मैदान हो या बाहरी सभी जगह जलवा भी खेलते हैं। ऋषभ के मजेदार अंदाज को फैंस काफी ज्यादा एंजॉय भी करते हैं। अक्सर ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते हुए पाए जाते हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहता है।

पंत जैसा ही है युवराज का स्वभाव

युवराज सिंह के पोस्ट पर पंत ने कमेंट के साथ फायर वाली इमोजी भी शेर की है। युवी का स्वभाव भी पंत कुछ से मिलता जुलता है। क्रिकेट के मैदान पर युवराज सिंह भी अपने नटखट अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते थे। हमेशा उन्हें मस्ती के मूड में ही देखा जाता था। अभी भी युवराज वीडियो में हंसते और एंजॉय करते हुए दिखाई देते हैं। उनके चाहने वाले भी उनके वीडियो और तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स देते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर मचाया है धूम

युवराज एक ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने T20 विश्व कप, ODI वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का किताब जीता है। साल 2011 वर्ल्ड कप में युवी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे। 2007 T20 विश्व कप में उनके बल्ले से छह गेंद पर छह छक्के निकले थे।

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: इन 3 विदेशी ऑलराउंडरों का बजेगा डंका, अपने दम पर जितवाएंगे मैच!

'आपकी खूबसूरती पर किताब...', नताशा स्टेनकोविक के पोस्ट पर फैंस का कमेंट वायरल