RJ Mahavash Struggling Story: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बताती नजर आ रही हैं।
RJ Mahavash Defender Car: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले ही इस समय फील्ड से दूर है, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में है। एक तरफ उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा राइज एंड फॉल रियलिटी शो में नजर आ रही हैं और अपने रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने कई गंभीर आरोप भी चहल पर लगाए। तो दूसरी तरफ चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश भी सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो पोस्ट करके सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपना एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जो काफी इमोशनल है, इसमें वो अपने स्ट्रगल के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं आरजे महवश का ये वीडियो...
आरजे महवश का वायरल वीडियो
आरजे महवश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो अपनी एक करोड़ की कार डिफेंडर में बैठी हुई अपनी स्टोरी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आज मैंने भले ही ये कार खरीद ली, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो अलीगढ़ में रहती थी और एक बार स्कूल की ट्रिप पर उन्हें आगरा जाना था, पर भारी बारिश के कारण वो जा नहीं पा रही थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त हमारे पास गाड़ी भी नहीं थी। उन्होंने अपने पापा को पड़ोस के अंकल से कार उधार मांगने को कहा। वो शर्माते हुए मांगने भी गए, लेकिन उन्होंने कार देने से मना कर दिया। आरजे महवश ने बताया कि उस दिन उन्होंने ठाना कि वो अपने पापा के लिए एंबेसडर कार जरूर खरीदेंगे, क्योंकि वो उनके पिता की फेवरेट कार थी।
और पढ़ें- गलत फैसले जल्दी ले लो: चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश की पोस्ट से मचा बवाल
क्या दूसरे रिश्ते के लिए तैयार है युजवेंद्र चहल? RJ महवश के साथ रिलेशनशिप का बताया सच
आरजे महवश ने अपने इस वीडियो में ये भी बताया कि उन्होंने अपनी सीरीज और व्लॉग के पैसे जोड़कर डिफेंडर कार खरीदी है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके दोस्त इस कार को कभी भी मांग सकते हैं और वो कभी मना नहीं करेंगी। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए महवश ने लिखा- वक्त थोड़ा सब्र और भरोसा मांगता है, आज अगर बुरा चल रहा है तो कल बदलेगा दोस्त, फिर वही लोग तुमसे तुम्हारी दोस्ती मांगेंगे। ये पोस्ट मम्मी पापा के लिए है, अब किसी को नजरे झुकाने की जरूरत नहीं, ऊपर वाला सबका वक्त बदलता है चाहे देर से ही सही। सोशल मीडिया पर महवश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
