Argentina vs England: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। जानिए मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मेसी और हैरी केन का प्रदर्शन और दोनों टीमों का अब तक का सफर।
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम 20 जुलाई को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी। पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या लियोनेल मेसी अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाएंगे या फिर हैरी केन इंग्लैंड को जीत दिलाएंगे।
कब, कहां और कैसे देखें अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल?
अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप यह मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसका लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं। अर्जेंटीना को 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमों ने यादगार जीत हासिल की है, जिससे उनकी प्रतिद्वंद्विता और भी रोमांचक बन गई है।
और पढे़ं- 40 साल पुरानी है अर्जेंटीना और इंग्लैंड की फुटबॉल दुश्मनी, आज भी मशहूर है माराडोना का 'हैंड ऑफ गॉड'
मेसी और हैरी केन पर रहेंगी सबकी नजरें
- अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं। वह अब तक 8 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। ऐसे में एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
- दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी शानदार लय में हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6 गोल किए हैं। वहीं, युवा स्टार जूड बेलिंगहम भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और कई मौकों पर टीम के मैच विनर साबित हुए हैं। ऐसे में इंग्लैंड की उम्मीदें भी इन दोनों खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का सफर
- अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद नॉकआउट मुकाबलों में भी जीत दर्ज करते हुए टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। हालांकि, स्विट्जरलैंड के खिलाफ उसे कड़ी चुनौती मिली, लेकिन टीम ने जीत हासिल कर अपना विजयी अभियान जारी रखा।
- दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उसने मेक्सिको को हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। यही कारण है कि दोनों टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ इस सेमीफाइनल में उतरेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि फुटबॉल के इस महामुकाबले में मेसी का जादू चलता है या हैरी केन का करिश्मा।
फीफा को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच कब शुरू होगा?
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।
2. अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
3. इस टूर्नामेंट में मेसी और हैरी केन ने कितने गोल किए हैं?
लियोनेल मेसी ने 8 गोल, जबकि हैरी केन ने 6 गोल किए हैं और दोनों अपनी-अपनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं।
