RCB vs GT IPL Final : पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जीत की प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस (GT) को घरेलू मैदान का फायदा जरूर मिलेगा, लेकिन RCB की टीम ज्यादा संतुलित और आक्रामक है।

RCB vs GT Final : अहमदाबाद (गुजरात) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL 2026 का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। मैच से पहले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन भविष्यवाणी कर दी है कि आखिर इस बार की ट्रॉफी कौन जीतेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RCB को लेकर कही बडी़ बात

  • अश्विन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फेवरेट बनकर उतरेगी। भले ही गुजरात टाइटंस (GT) को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिले और वहां उनका रिकॉर्ड भी जबरदस्त रहा हो।
  • अश्विन ने RCB के निडर और अटैकिंग खेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की भी सराहना की, जिन्होंने इस सीजन में टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अश्विन को लगता है कि GT के पक्ष में सिर्फ एक ही बड़ी बात है, और वो है उनका घरेलू मैदान। वहीं, RCB एक ज्यादा कम्प्लीट यानी संतुलित टीम है।
  • उन्होंने आगे कहा कि RCB चाहे पहले बैटिंग करे या बॉलिंग, उसे अपने आक्रामक खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए। अश्विन के मुताबिक, यह फाइनल RCB के हाथ में है और वे इसे गंवा ही सकते हैं।

RCB की एक तरफा होगी जीत?

अश्विन ने जियो-हॉटस्टार पर कहा, “यह सच है कि GT अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जहां उन्होंने हमेशा दबदबा बनाया है और उसे एक किले की तरह इस्तेमाल किया है। यह बात उन्हें फाइनल में थोड़ा एक्स्ट्रा जोश देगी। दोनों टीमों का खेलने का तरीका बिल्कुल अलग है। RCB ने हमेशा एक्स्ट्रा रिस्क लिया है। उनकी टीम में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या जैसे कुछ फाइटर्स हैं, जिन्होंने इस सीजन में गजब का खेल दिखाया है। GT का घरेलू मैदान और वहां की परिस्थितियों से उनकी वाकिफियत ही वो आखिरी चीज है जो RCB और उसके दूसरे खिताब के बीच खड़ी है। RCB के लिए यह मायने नहीं रखता कि वे पहले बैटिंग करते हैं या बॉलिंग, यह फाइनल उन्हें ही जीतना चाहिए। वे फेवरेट बनकर उतर रहे हैं। वे जो भी करें, उन्हें अपने आक्रामक खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए, जैसा उन्होंने पूरे सीजन में खेला है।” जहां एक तरफ RCB अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी, वहीं गुजरात टाइटंस 2022 की अपनी शानदार जीत के बाद दूसरा IPL खिताब जीतना चाहेगी।