एशियन गेम्स में 100 मेडल्स के आंकड़े तक भारत पहली बार पहुंच रहा है। यह मौका होगा जब एशियन गेम्स के इतिहास में भारत तीन अंकों को छू रहा है।

Asia Games 2023 Hangzhou: चीन में चल रह एशियाड में इस बार भारत का 100 मेडल पक्का हो गया है। शुक्रवार को 13वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने छह मेडल जीते हैं। इन मेडल्स में 22 गोल्ड भी शामिल है। एशियन गेम्स में 100 मेडल्स के आंकड़े तक भारत पहली बार पहुंच रहा है। यह मौका होगा जब एशियन गेम्स के इतिहास में भारत तीन अंकों को छू रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एशियन गेम्स 2018 में 70 मेडल्स भारत ने जीते

भारत का अबतक का एशियन गेम्स में बेस्ट 70 मेडल्स का रहा है। इस बार सोनम मलिक के फ्री स्टाइल कुश्ती 62 किलोग्राम वर्ग में ब्रांज जीतने के साथ भारत के मेडल की संख्या 92 इस बार मेडल टैली में हो चुकी है। जबकि 9 मेडल कुछ इवेंट्स में श्योर पहले से है। इसमें हॉकी में भारत गोल्ड जीत चुका है। इसी के साथ शुक्रवार तक भारत के हिस्से में 22 गोल्ड आ चुके हैं। ऐसे में यह साफ हो चुका है कि भारत इस बार कम से कम 100 मेडल्स एशियन गेम्स में जीतेगा। यह भारत का एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

ये 9 मेडल्स पहले से ही पक्के

कंपाउंड आर्चरी में तीन मेडल पक्के हैं। इसमें पुरुषों के इवेंट में अभिषेक वर्मा और ओजाड प्रवीन देवतले फाइनल में भिड़ेंगे। दोनों का मेडल पक्का है। महिलाओं के फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम का मेडल पक्का है। कबड्डी में महिला और पुरुष दोनों टीम फाइनल में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को इनके इवेंट्स हैं। कबड्डी में भी भारत का दो मेडल पक्का है। हॉकी में शुक्रवार को भारत ने गोल्ड जीत लिया। बैडमिंटन में सत्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से कम से कम कांस्य की उम्मीद है। शुक्रवार को यह जोड़ी मलेशिया के साथ सेमीफाइनल खेलेगी। पुरुष क्रिकेट में भी शनिवार को एक पदक पक्का है। ब्रिज में भी भारतीय पुरुष टीम का एक पदक पक्का है।

यह भी पढ़ें:

Asian Games 2023: AFI अध्यक्ष बोले- भारतीय एथलीटों ने बढ़ाया देश का गौरव, इस वजह से कम हुई पदकों की संख्या