Asian Games 2023 Medal Tally: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स शानदार परफॉर्मेंस दी है और 107 पदकों के साथ अभियान खत्म किया है। आइए जानते हैं पदक तालिका में क्या रही भारत की स्थिति और बाकी देशों ने कितने मेडल्स जीते। 

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन शनिवार को भारत ने कुल 12 मेडल जीते हैं। इनमें महिला और पुरूष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता। बैडमिंटन में गोल्ड मेडल और पुरूष क्रिकेट टीम का गोल्ड मेडल और तीरंदाजी में 2 स्वर्ण पदक शामिल है। इसके अलावा तीरंदाजी में 1 सिल्वर, महिला हॉकी में ब्रांज, कुश्ती में दीपक पुनिया को रजत पदक मिला है। इसके बाद अंतिम दिन भारत की चेस महिला और पुरूष टीम ने भी सिल्वर मेडल जीतने के साथ अभियान खत्म किया। भारत ने कुल 107 मेडल जीते हैं। इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

भारत को किस दिन कितने पदक मिले

भारत को पहले दिन 5 मेडल, दूसरे दिन 6 पदक, तीसरे दिन 3, चौथे दिन 8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8, सातवें दिन 5, आठवें दिन 15, नौवें दिन 7, दसवें दिन 9, 11वें दिन 12, 12वें दिन 5, 13वें दिन 9 और 14वें दिन कुल 12 मेडल मिले। भारत ने कुल 28 गोल्ड मेडल, 38 सिल्वर मेडल और 41 ब्रांज मेडल के साथ कुल 107 मेडल्स जीते हैं। भारत ने सबसे ज्यादा मेडल 8वें दिन 15 और 14वें दिन मेडल जीते हैं। इसमें 14वें दिन सबसे ज्यादा 5 गोल्ड मेडल पर भारत ने कब्जा किया।

Scroll to load tweet…

एशियन गेम्स 2023 में भारत के पदक विजेता

एशियन गेम्स 2023 भारत की मेडल टैली

एशियन गेम्स 2023 मेडल टैली

एशियन गेम्स 2023, शेड्यूल और मेडल

19वें एशियाई खेलों का आगाज 23 सितंबर से चीन के होंगझाऊ में किया गया। इस शहर के आसपास कुल 56 स्थानों पर सभी स्पोर्टिंग इवेंट्स हो रहे हैं। एशियन गेम्स 2023 में टार्गेट पर कुल 481 गोल्ड मेडल हैं। भारतीय एथलीट्स भी इस बार लगातार पदक जीते और अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा पदकों के साथ भारतीय अभियान खत्म हुआ। भारत ने कुल 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रांज मेडल के साथ 107 पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें

Asian Games 2023: भारत ने रोइंग और शूटिंग में जीता सिल्वर, महिला क्रिकेट फाइनल में भारत