एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 20 में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया हुआ है। पहले दिन भारत के हिस्से में तीन पदक आए।

Asian U20 Athletics Championship: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 20 में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया हुआ है। पहले दिन भारत के हिस्से में तीन पदक आए। इसमें दो गोल्ड शामिल है। पहले दिन भारत को रिजवाना हिना मलिक ने गोल्ड दिलाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

400 मीटर में पहला गोल्ड

भारत की रिजवाना मलिक हिना ने देश को पहला गोल्ड दिलाया। रिजवाना ने 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 53.31 सेकंड के समय में पूरा कर सोने पर कब्जा जमा लिया। इसी के साथ भारत को पहला गोल्ड भी इस टूर्नामेंट में मिल गया।

कुछ ही देर बाद भरतप्रीत ने डिस्कस थ्रो में किया कमाल

रिजवाना के गोल्ड जीतने के बाद भरतप्रीत ने देश के खेलप्रेमियों की खुशियां दुगुनी कर दी। भारतप्रीत ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भरतप्रीत सिंह ने पुरुषों के शॉट पुट में 55.66 मीटर के थ्रो के साथ भारत के लिए दूसरा स्वर्ण जीता है। यह कमाल उन्होंने तीसरे राउंड में ही कर दिया।

अंतिमा ने कांस्य जीता...

भारत की अंतिमा पाल ने पहले दिन हुए महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतिमा को कांस्य पदक मिला। अंतिमा ने भारत को इस इवेंट में पहला मेडल दिलाया है। उन्होंने पांच हजार मीटर दौड़ को 17:17.11 सेकेंड में पूरा किया। जबकि बुशरा खान गौरी 18:15.98 सेकंड में 5वें स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले योनेजावा नानाका और मात्सुमोतो अकारी जापान से हैं।

5 जून को इनसे पदक की उम्मीद...

पांच जून को भी कई भारतीय एथलीट्स से मेडल की उम्मीद है। श्याम मिलन बिंद और शकील क्यू का 5 जून को पुरुषों की 800 मीटर एथलेटिक्स स्पर्धा है। अभिनय राजराजन का भी इवेंट कल है।

यह भी पढ़ें:

FA Cup Final 2022-23: मैनचेस्टर सिटी ने 2-1 से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर किया खिताब पर कब्जा