कोपा लिबर्टाडोर्स मैच के दौरान ब्यूनस आयर्स में मंगलवार को अर्जेंटीना जूनियर्स के डिफेंडर लुसियानो संचेज का पैर टूट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: मंगलवार को ब्यूनस आयर्स में कोपा लिबर्टाडोर्स में फुटबॉल क्लब का मैच हुआ। इस दौरान 29 वर्षीय लुसियानो संचेज को गंभीर चोट आ गई। दरअसल, मैच के दौरान रियल मेड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी मार्सेलो ने बॉल को लपकने के लिए ऐसी किक मारी के अर्जेंटीना के खिलाड़ी का पैर अजीब तरह से मुड़ गया और उनकी पिंडली में गंभीर चोट आ गई। बताया जा रहा है कि चोट के चलते अर्जेंटीना के खिलाड़ी लुसियानो संचेज कम से कम 8 से 12 महीने तक के लिए बाहर हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब दर्द से तड़पता दिखा अर्जेंटीना का खिलाड़ी

29 वर्षीय अर्जेंटीना के जूनियर प्लेयर लुसियानो संचेज मंगलवार को कोपा लिबर्टाडोर्स मैच के दौरान गोल को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान 56वें मिनट में मार्सेलो जो अक्सर अपने फुट वर्क के लिए जाने जाते हैं संचेज के सामने पैंतरेबाजी कर रहे थे और बॉल को उनके पास से निकाल कर ले गए, जिसके चलते संचेज का पैर अजीब ढंग से मुड़ गया और वह पिच पर ही गिर पड़े। दर्द से तड़पता खिलाड़ी जोर जोर से चिल्ला रहा था, जिसके चलते दोनों ही टीम के खिलाड़ी काफी चिंतित थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संचेज दर्द से कहराते हुए नजर आ रहे हैं, तो वही मार्सेलो के आंखों में भी आंसू नजर आए, क्योंकि उनकी किक के चलते ही खिलाड़ी का पैर मुड़ गया था।

Scroll to load tweet…

फ्लुमिनेंस एफसी के स्टार खिलाड़ी मार्सेलो ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'आज मुझे मैदान के अंदर एक बहुत ही कठिन पल का अनुभव करना पड़ा। दुर्घटनावश एक साथी घायल हो गया। मैं आपके ठीक होने की कामना करता हूं।'

दोबारा होगा दोनों टीमों की मुकाबला

मंगलवार को हुए कोपा लिबर्टाडोर्स के मैच में दोनों टीमों ने एक-एक की बराबरी पर यह खेल खत्म किया। बता दें कि राउंड ऑफ 16 मैच के 14वें मिनट में गैब्रियल एवलोस ने शुरुआती गोल किया। इसके बाद अर्जेंटीना ने एक गोल दागकर बराबरी की और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अगले मंगलवार को माराकाना स्टेडियम में फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होगी।

और पढ़ें- कोहली से लेकर धोनी तक अगर साधु होते ये 10 क्रिकेटर तो कैसे दिखते- Pics