MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • ₹2,500 करोड़ का होटल, ₹650 करोड़ का प्राइवेट जेट... देखिए रोनाल्डो की 5 सबसे महंगी चीजें

₹2,500 करोड़ का होटल, ₹650 करोड़ का प्राइवेट जेट... देखिए रोनाल्डो की 5 सबसे महंगी चीजें

Cristiano Ronaldo Luxury Collection: क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ अपने फुटबॉल करियर के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके पास अरबों रुपये की संपत्ति है, आइए जानते हैं रोनाल्डो की 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 07 2026, 01:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. CR7 होटल चेन
Image Credit : Getty

1. CR7 होटल चेन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने होटल ग्रुप Pestana के साथ मिलकर Pestana CR7 Hotels की शुरुआत की। इस होटल चेन के होटल पुर्तगाल, स्पेन, मोरक्को और अमेरिका जैसे देशों में मौजूद हैं। इन होटलों में लग्जरी रूम, रूफटॉप बार, स्विमिंग पूल, जिम और कई प्रीमियम सुविधाएं हैं। यह रोनाल्डो के सबसे बड़े बिजनेस इंवेस्टमेंट में से एक है। इसकी अनुमानित वैल्यू ₹2,500 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।

और पढे़ं- कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर? Gucci स्टोर से रोनाल्डो के दिल तक कैसी पहुंची जॉर्जीना रोड्रिगेज

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. Bugatti Centodieci सुपरकार
Image Credit : Instagram

2. Bugatti Centodieci सुपरकार

रोनाल्डो के कार कलेक्शन की सबसे खास कार Bugatti Centodieci है। यह दुनिया की सबसे रेयर सुपरकारों में शामिल है। जिसकी दुनिया में केवल 10 कारें बनाई गई हैं। इसमें टॉप स्पीड 380 किमी/घंटा और 1,600 हॉर्सपावर का इंजन है। इस सुपरकार की कीमत करीब ₹75 से ₹80 करोड़ है।

35
3. Gulfstream G650 प्राइवेट जेट
Image Credit : Instagram

3. Gulfstream G650 प्राइवेट जेट

रोनाल्डो के पास Gulfstream G650 लग्जरी प्राइवेट जेट भी है। इसमें हर आधुनिक सुविधा मौजूद है। जैसे- लग्जरी बेडरूम, मीटिंग एरिया, हाई-स्पीड इंटरनेट, प्राइवेट डाइनिंग और आरामदायक सीटिंग। रोनाल्डो अपने परिवार और बिजनेस ट्रिप के लिए अक्सर इसी जेट का इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत करीब ₹600 से ₹650 करोड़ मानी जाती है।

45
4. मेडेरा (Madeira) का लग्जरी बंगला
Image Credit : Instagram

4. मेडेरा (Madeira) का लग्जरी बंगला

अपने जन्मस्थान मेडेरा (पुर्तगाल) में रोनाल्डो का एक शानदार बंगला है। इस आलीशान घर में इंफिनिटी स्विमिंग पूल, हाईटेक जिम, होम थिएटर, समुद्र का खूबसूरत नजारा और कई लग्जरी बेडरूम है। इस बंगले की अनुमानित कीमत ₹85 से ₹100 करोड़ के बीच बताई जाती है। रोनाल्डो अक्सर परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताते हैं।

55
5. Jacob & Co. की डायमंड वॉच
Image Credit : Instagram

5. Jacob & Co. की डायमंड वॉच

रोनाल्डो को लग्जरी घड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कलेक्शन में Jacob & Co., Rolex और Franck Muller जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं। इनमें सबसे चर्चित Jacob & Co. की डायमंड वॉच है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10 से ₹15 करोड़ के बीच है। यह घड़ी हीरे से जड़ी हुई है और दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में गिनी जाती है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सबसे महंगी संपत्ति कौन-सी है?

उनकी Pestana CR7 होटल चेन सबसे महंगी संपत्तियों में शामिल है।

2. रोनाल्डो की सबसे महंगी कार कौन-सी है?

Bugatti Centodieci उनकी सबसे महंगी कारों में से एक है।

3. क्या रोनाल्डो के पास अपना प्राइवेट जेट है?

हां, उनके पास Gulfstream G650 लग्जरी प्राइवेट जेट है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
FIFA वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रोनाल्डो की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जूनियर? जानिए कौन हैं Cristiano Ronaldo Jr.
Recommended image2
फीफा वर्ल्ड कप 2026: बेल्जियम से हारकर बाहर हुआ अमेरिका, फैंस को कहा- शुक्रिया
Recommended image3
कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर? Gucci स्टोर से रोनाल्डो के दिल तक कैसी पहुंची जॉर्जीना रोड्रिगेज
Recommended image4
रोनाल्डो की कोशिशें गईं बेकार, फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही पुर्तगाल में बड़ा बदलाव
Recommended image5
बेल्जियम ने अमेरिका को हराया, पूछा- अब इसे पलटोगे? फुटबॉल है सॉकर नहीं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved