MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Cristiano Ronaldo Records: फुटबॉल के 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूटेंगे

Cristiano Ronaldo Records: फुटबॉल के 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूटेंगे

Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बावजूद क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम ऐसे 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना आज भी दुनिया के किसी भी फुटबॉलर के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है। जानिए कौन-से हैं ये रिकॉर्ड।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 07 2026, 07:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फीफा में रोनाल्डो की टीम की हार
Image Credit : Instagram

फीफा में रोनाल्डो की टीम की हार

पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दिग्गज स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर भी खत्म हो गया। हालांकि, वर्ल्ड कप से विदाई के बावजूद उनके नाम ऐसे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना आज भी लगभग नामुमकिन माना जाता है। आइए जानते हैं रोनाल्डो के उन पांच रिकॉर्ड्स के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल
Image Credit : Getty

इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में 220 से ज्यादा मैच खेले हैं और 140 से ज्यादा गोल दागे हैं। यह रिकॉर्ड इसलिए बेहद खास है क्योंकि किसी भी खिलाड़ी को इसे तोड़ने के लिए लगभग 18 से 20 साल तक लगातार नेशनल टीम का हिस्सा बने रहना होगा। साथ ही हर साल बड़ी संख्या में गोल भी करने होंगे। ज्यादातर महान खिलाड़ी अपने करियर में 70 से 100 इंटरनेशनल गोल तक ही पहुंच पाते हैं, जबकि रोनाल्डो ने 140 से ज्यादा गोल कर इतिहास रच दिया।

और पढे़ं- क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कितने बच्चे हैं? जानिए कौन क्या करता है?

36
यूईएफए चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल
Image Credit : Getty

यूईएफए चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल

यूईएफए चैंपियंस लीग को दुनिया का सबसे कठिन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इस में रोनाल्डो ने 183 मैचों में 140 गोल किए हैं, जो इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसे तोड़ने के लिए किसी खिलाड़ी को कम से कम 15 से 20 साल तक लगातार चैंपियंस लीग खेलनी होगी और हर सीजन औसतन 8 से 10 गोल करने होंगे। यह उपलब्धि इसलिए और कठिन है क्योंकि हर क्लब हर साल चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई नहीं करता। इसके अलावा फिटनेस, चोटों से बचाव और लगातार शानदार फॉर्म बनाए रखना भी बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।

46
मेंस इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच
Image Credit : Asianet News

मेंस इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच

क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगभग दो दशकों से पुर्तगाल की नेशनल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 222 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जो पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इतने लंबे समय तक नेशनल टीम में जगह बनाए रखना केवल प्रतिभा का नहीं, बल्कि बेहतरीन फिटनेस, अनुशासन और लगातार शानदार प्रदर्शन का नतीजा है। कई दिग्गज खिलाड़ी 150 इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल पाए, जबकि रोनाल्डो ने 220 का आंकड़ा पार कर दिया।

56
छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
Image Credit : Getty

छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप फुटबॉल के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप सीजन में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि उनके 2006 से 2026 तक के लंबे और शानदार करियर का नतीजा है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी खिलाड़ी को कम से कम 20 साल तक टॉप लेवल का फुटबॉल खेलना होगा। साथ ही लगातार छह वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को क्वालिफाई कराना और हर टूर्नामेंट में गोल करना भी जरूरी होगा।

66
एक ही यूईएफए चैंपियंस लीग सीजन में सबसे ज्यादा गोल
Image Credit : Getty

एक ही यूईएफए चैंपियंस लीग सीजन में सबसे ज्यादा गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2013-14 के यूईएफए चैंपियंस लीग सीजन में 17 गोल किए थे। आज के दौर में यह रिकॉर्ड और भी मुश्किल माना जाता है क्योंकि नॉकआउट मुकाबले पहले से कहीं ज्यादा टफ हो चुके हैं। टॉप टीमों के बीच अंतर काफी कम रह गया है और मजबूत डिफेंस के सामने लगातार गोल करना बेहद कठिन हो गया है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल में कितने गोल किए हैं?

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 140 से ज्यादा इंटरनेशनल गोल किए हैं।

2. यूईएफए चैंपियंस लीग में रोनाल्डो के कितने गोल हैं?

रोनाल्डो ने यूईएफए चैंपियंस लीग में 183 मैचों में 140 गोल किए हैं।

3. रोनाल्डो का सबसे मुश्किल रिकॉर्ड कौन-सा माना जाता है?

छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने और 140+ इंटरनेशनल गोल का रिकॉर्ड सबसे कठिन उपलब्धियों में माना जाता है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
FIFA वर्ल्ड कप
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(54.0 ov) 99 & 156/4
Day 4
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ T20 Series: सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका क्यों नहीं? अय्यर ने बताई सबसे बड़ी वजह
Recommended image2
Ind vs NZ T20 Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला
Recommended image3
IPL 2027 Auction: गुजरात टाइटंस इन 2 धाकड़ हिटर्स को करेगी रिलीज? मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में क्यों नहीं मिल रहा मौका? पूर्व क्रिकेटर ने बताई कड़वी सच्चाई
Recommended image5
कौन हैं दीप्ति जीवनजी? कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना, अब एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved