FIFA World Cup 2026 Awards: स्पेन की ऐतिहासिक जीत के बाद फीफा ने टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जानिए रोड्री, किलियन एम्बाप्पे, लियोनेल मेसी, उनाई सिमोन और पाउ कुबारसी समेत किसे मिला कौन सा अवॉर्ड।

FIFA Award Winners: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर अब खत्म हो चुका है। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फेरान टोरेस के एक्स्ट्रा टाइम में किए गए गोल ने स्पेन को चैंपियन बना दिया। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद फीफा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कई अवार्ड्स से भी सम्मानित किया। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन-सा अवॉर्ड मिला।

रोड्री बने टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी

स्पेन के कप्तान रोड्री को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल (बेस्ट खिलाड़ी) का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने मिडफील्ड में बेहतरीन खेल दिखाया और स्पेन की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी और खेल की खूब सराहना हुई।

किलियन एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में क्यों गिने जाते हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैचों में 10 गोल किए और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। इसके लिए उन्हें गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि एम्बाप्पे लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। साथ ही वर्लड कप इतिहास में उनके कुल 22 गोल हो गए हैं।

और पढे़ं- Spain v Argentina: अर्जेंटीना के वो 5 ब्लंडर्स, जिन्होंने मेसी से छीन लिया FIFA World Cup

मेसी को सिल्वर बॉल और सिल्वर बूट

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को टूर्नामेंट का दूसरा बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। उन्हें सिल्वर बॉल से सम्मानित किया गया। वहीं, गोल स्कोरिंग में दूसरे स्थान पर रहने के कारण उन्हें सिल्वर बूट भी मिला। इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम को ब्रॉन्ज बूट का पुरस्कार दिया गया।

स्पेन के खिलाड़ियों ने जीते कई बड़े अवॉर्ड

  • स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन को शानदार गोलकीपिंग के लिए गोल्डन ग्लव दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल खाया और लगातार 650 मिनट तक गोल न खाने का नया वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी बनाया।
  • वहीं, स्पेन के 19 साल के युवा डिफेंडर पाउ कुबारसी को बेस्ट यंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार डिफेंल कर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अवार्ड विनर्स लिस्ट

गोल्डन बॉल (बेस्ट खिलाड़ी): रोड्री (स्पेन)

सिल्वर बॉल: लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

ब्रॉन्ज़ बॉल: किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)

गोल्डन बूट (सबसे ज्यादा गोल): किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)– 10 गोल

सिल्वर बूट: लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

ब्रॉन्ज़ बूट: जूड बेलिंगहम (इंग्लैंड)

गोल्डन ग्लव (बेस्ट गोलकीपर): उनाई सिमोन (स्पेन)

बेस्ट यंग प्लेयर: पाउ कुबारसी (स्पेन)

फेयर प्ले अवॉर्ड: नीदरलैंड्स

फीफा को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. FIFA World Cup 2026 में गोल्डन बूट किसने जीता?

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल के साथ गोल्डन बूट जीता।

2. FIFA World Cup 2026 का गोल्डन बॉल अवॉर्ड किसे मिला?

स्पेन के कप्तान रोड्री को टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल मिला।

3. बेस्ट यंग प्लेयर का अवॉर्ड किसने जीता?

स्पेन के 19 साल के डिफेंडर पाउ कुबारसी को बेस्ट यंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला।