FIFA World Cup 2034 Saudi Arabia: सऊदी अरब ने फीफा वर्ल्ड कप 2034 की मेजबानी जीतने के बाद एक ऐसा प्रोजेक्ट अनाउंस किया है जो दुनिया को हैरान कर देगा। देश ने रेगिस्तान से 350 मीटर ऊपर हवा में “स्काई स्टेडियम” बनाने की योजना बनाई है।

Sky Stadium Saudi Arabia: सऊदी अरब ने 2034 फीफा विश्व कप की मेजबानी जीतने के बाद दुनिया के सामने चौंकाने वाला प्लान पेश किया है। सऊदी अरब ने एक ऐसा स्काई स्टेडियम बनाने का प्लान बनाया है, जो रेगिस्तान से 350 मीटर ऊपर हवा में बनेगा। ये स्टेडियम निओम (NEOM) मेगासिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा, जो पहले से ही अपनी फ्यूचरिस्टिक सोच और टेक्निक के लिए पूरी दुनिया में चर्चा में बना हुआ है। आइए आपको बताते हैं 2034 तक बनने वाले स्काई स्टेडियम के बारे में और उसकी खासियत क्या है...

स्काई स्टेडियम की क्या खासियत है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब का ये प्लान सिर्फ एक स्टेडियम नहीं बल्कि नई सोच और मॉडर्न टेक्निक का प्रतीक है। इस स्काई स्टेडियम में 46000 लोगों के बैठने की जगह होगी और ये पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा। इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए तेज लिफ्ट और ऑटोमेटिक पॉड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ये स्टेडियम द लाइन नाम के प्रोजेक्ट के बीच बनेगा, जहां शीशे जैसी चमकदार ऊंची इमारत की एक सीधी लाइन बनाई जा रही है।

और पढ़ें- कभी लियोनेल मेसी की तरह बनना चाहता था ये भारतीय फुटबॉलर, आज इस मामले में उनसे निकला आगे

हवा में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम

बताया जा रहा है कि ये स्टेडियम खिलाड़ी और दर्शकों को रेगिस्तान के बीच एक शानदार व्यू और मजेदार एक्सपीरियंस देगा। सऊदी अरब का कहना है कि उनका मकसद खेलों के जरिए दुनिया को ये दिखाना है कि मॉर्डनाइजेशन और इनोवेशन की फील्ड में वो कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनका विजन 2030 पर है, जिसके तहत देश को तेल पर निर्भरता से हटाकर अन्य क्षेत्रों में विकसित करना है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup: चैंपियंस की प्राइज मनी जानकर चौंक जाएंगे आप, क्रिकेट वर्ल्डकप से 250 गुना ज्यादा मिलता है पैसा

फीफा 2034 स्टेडियम डिजाइन

हालांकि, सऊदी अरब की इस योजना पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतने बड़े और डिफिकल्ट कंस्ट्रक्शन को 2034 तक बनाना आसान नहीं होगा। निओम प्रोजेक्ट को पहले भी देरी, कर्मचारियों की सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, फिर भी सऊदी के अधिकारियों का कहना है कि ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो दुनिया का सबसे अनोखा और आकर्षक स्टेडियम साबित होगा। ये स्टेडियम जो सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि टेक्निक और मॉडर्न दुनिया का प्रतीक होगा। सऊदी अरब का कहना है कि 2034 फीफा विश्व कप केवल खेल के लिए नहीं बल्कि स्काई स्टेडियम के लिए भी याद किया जाएगा।