- Home
- Sports
- Other Sports
- फुटबॉल का मैदान जब बना अखाड़ा: 5 हाई वोल्टेज मुकाबले, जब खिलाड़ी आपस में भिड़ गए
फुटबॉल का मैदान जब बना अखाड़ा: 5 हाई वोल्टेज मुकाबले, जब खिलाड़ी आपस में भिड़ गए
Football biggest fights: फुटबॉल में रोमांच के साथ-साथ कई बार ऐसा भी हुआ जब खिलाड़ियों का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा। जानिए फुटबॉल इतिहास के 5 सबसे हाई-वोल्टेज और विवादित मुकाबलों के बारे में, जहां धक्का-मुक्की और रिकॉर्ड संख्या में कार्ड देखने को मिले।

1. फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल: अर्जेंटीना vs इंग्लैंड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हार से निराश इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम अपना आपा खो बैठे। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अर्जेंटीना के युवा खिलाड़ी वैलेंटिन बार्को को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और मैदान पर धक्का-मुक्की व तीखी बहस देखने को मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

2. नीदरलैंड्स vs पुर्तगाल (फीफा वर्ल्ड कप 2006)
फीफा वर्ल्ड कप 2006 के प्री-क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स और पुर्तगाल के बीच खेला गया मुकाबला 'बैटल ऑफ नूर्नबर्ग' के नाम से मशहूर है। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लगातार आक्रामक टैकल किए। हालात इतने बिगड़ गए कि रेफरी वैलेंटिन इवानोव को कुल 16 येलो कार्ड और 4 रेड कार्ड दिखाने पड़े, जो वर्ल्ड कप इतिहास का रिकॉर्ड है। कई बार खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ गए। आखिर में पुर्तगाल ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
और पढे़ं- World Cup Semifinal जीत के बाद अर्जेंटीना पर मंडराया FIFA एक्शन! एक बैनर बन गई मुसीबत
3. अर्जेंटीना vs नीदरलैंड्स (फीफा वर्ल्ड कप 2022)
कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच रोमांच के साथ-साथ जबरदस्त विवाद भी देखने को मिला। अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन नीदरलैंड्स ने शानदार वापसी करते हुए मैच 2-2 से बराबर कर दिया। मुकाबले के दौरान लियोनेल मेसी ने डच बेंच की डायरेक्शन में गेंद मार दी, जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। मैदान पर धक्का-मुक्की और तीखी बहस हुई। रेफरी ने पूरे मैच में 18 येलो कार्ड दिखाए, जो वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना। हालांकि, ये रिकार्ड नीदरलैंड्स vs पुर्तगाल मैच में इस साल टूट गया।
4. ब्राजील vs अर्जेंटीना (वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2021)
ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा से रोमांचक रहे हैं। हालांकि, 2021 के विश्व कप क्वालीफायर में मामला पूरी तरह अलग मोड़ पर पहुंच गया। मैच शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारी कोविड-19 नियमों का हवाला देते हुए मैदान में पहुंच गए और अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों को रोकने लगे। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी आमने-सामने आ गए। काफी देर तक बहस और अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद मुकाबले को स्थगित कर दिया गया।
5. रियल मैड्रिड vs बार्सिलोना (एल क्लासिको 2011)
साल 2011 में जोस मोरिन्हो और पेप गार्डियोला के दौर का एल क्लासिको फुटबॉल इतिहास के सबसे आक्रामक मुकाबलों में गिना जाता है। चैंपियंस लीग सेमीफाइनल और घरेलू प्रतियोगिताओं के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। सर्जियो रामोस, पेपे, दानी अल्वेस, जेरार्ड पिके और लियोनेल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ियों के बीच कई विवादित पल देखने को मिले। इसी दौरान एक मैच में रियल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने बार्सिलोना के सहायक कोच टिटो विलानोवा की आंख में उंगली मार दी थी। यह घटना आज भी एल क्लासिको के सबसे विवादित पलों में गिनी जाती है।
फुटबॉल विवाद को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. फुटबॉल इतिहास का सबसे विवादित मैच कौन-सा माना जाता है?
2006 विश्व कप में पुर्तगाल और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया 'बैटल ऑफ नूर्नबर्ग' सबसे विवादित मुकाबलों में गिना जाता है।
2. किस विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा येलो कार्ड दिखाए गए?
अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच 2022 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में 18 येलो कार्ड दिखाए गए थे।
3. एल क्लासिको को इतना विवादित क्यों माना जाता है?
रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के मुकाबलों में अक्सर तीखी नोकझोंक, रेड कार्ड और विवाद देखने को मिलते हैं।