MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • ऑटो ड्राइवर की बेटी ने तुर्की में जीता गोल्ड, जानिए कौन हैं पहलवान हिमानी हिरानी

ऑटो ड्राइवर की बेटी ने तुर्की में जीता गोल्ड, जानिए कौन हैं पहलवान हिमानी हिरानी

Himani Hirani Wrestler: गुजरात की हिमानी हिरानी ने तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। जानिए ऑटो ड्राइवर की बेटी हिमानी के संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 22 2026, 08:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कौन हैं हिमानी हिरानी?
Image Credit : Instagram

कौन हैं हिमानी हिरानी?

हिमानी हिरानी गुजरात के वडोदरा की रहने वाली पहलवान हैं। उनके पिता प्रकाशभाई ऑटो रिक्शा चलाते हैं, जबकि उनकी मां मीनाबेन गृहिणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हिमानी ने कुश्ती में करियर बनाने का सपना देखा। उनके परिवार ने भी उनकी प्रतिभा को पहचाना और इस सपने को पूरा करने में उनका पूरा साथ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
‘दंगल’ से मिली कुश्ती की प्रेरणा
Image Credit : Instagram

‘दंगल’ से मिली कुश्ती की प्रेरणा

हिमानी और उनकी बहन मेघा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ देखने के बाद कुश्ती में करियर बनाने का फैसला किया। फिल्म से दोनों बहनों को काफी प्रेरणा मिली। इसके बाद उनके माता-पिता ने भी बेटियों के इस फैसले का समर्थन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

और पढे़ं- India vs Japan: एशियन गेम्स से पहले भारत जापान की होगी पहली T20 भिड़ंत, जानें कब-कहां देखें लाइव

35
ऐसे शुरू हुआ हिमानी का कुश्ती सफर
Image Credit : Instagram

ऐसे शुरू हुआ हिमानी का कुश्ती सफर

हिमानी और उनकी बहन ने वडोदरा के सालाटवाड़ा स्थित नारायण गुरु अखाड़े में कुश्ती की ट्रेनिंग शुरू की। सीमित संसाधनों के कारण शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हिमानी ने लगातार प्रैक्टिस के साथ अपनी फिटनेस, ताकत और कुश्ती की तकनीक पर मेहनत की। धीरे-धीरे उन्होंने घरेलू स्तर पर अपनी पहचान बनाई और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक का सफर तय किया।

45
हिमानी ने तुर्की में लहराया भारत का तिरंगा
Image Credit : Instagram

हिमानी ने तुर्की में लहराया भारत का तिरंगा

अब हिमानी को उनकी मेहनत का बड़ा इनाम मिला है। तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर-71kg कैटेगरी के मुकाबले में हिमानी ने रूस की पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता और भारत का नाम रोशन किया।

55
वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है हिमानी की नजर
Image Credit : Instagram

वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है हिमानी की नजर

तुर्की में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हिमानी की नजर अब नवंबर 2026 में अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। तुर्की की यह सफलता उनके कुश्ती करियर में एक बड़ी उपलब्धि है और अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और मेडल जीतना चाहती हैं। भारत लौटने के बाद हिमानी का रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरे वडोदरा को भी गौरवान्वित किया है।

हिमानी हिरानी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. हिमानी हिरानी कौन हैं?

हिमानी हिरानी गुजरात के वडोदरा की रहने वाली भारतीय पहलवान हैं।

2. हिमानी हिरानी ने गोल्ड मेडल कहां जीता?

उन्होंने तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

3. हिमानी हिरानी को कुश्ती की प्रेरणा कहां से मिली?

हिमानी और उनकी बहन मेघा को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से कुश्ती में करियर बनाने की प्रेरणा मिली।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की चांदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी रुद्राक्ष-पार्थ-हिमांशु को बधाई
Recommended image2
Asian Games 2026: पहले दिन भारत ने कितने मेडल जीते-जानें, MMA और क्रिकेट में भी मेडल पक्का
Recommended image3
Asian Games 2026: दूसरे दिन भारत के कई बड़े मुकाबले, शूटिंग से मेडल की उम्मीद
Recommended image4
Asian Games 2026: कौन हैं वरुण सान्याल? बिना खेले हुए बाहर, PM मोदी से है खास कनेक्शन
Recommended image5
Asian Games 2026: पूरी दुनिया में छा गई ये तिकड़ी, भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved