Hockey Asia Cup 2025 Final: बिहार के राजगीर में हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर 8 साल बाद टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों को कितनी प्राइज मनी मिली, आइए जानते हैं। 

India vs Korea Hockey Highlights: हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में हुआ, जिसका फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और कोरिया के बीच में खेला गया। भारत ने 8 साल के बाद हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया और कोरिया को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी खिलाड़ियों पर खूब पैसों की बारिश भी हुई। आइए जानते हैं हॉकी इंडिया की ओर से टीम और हर खिलाड़ी को प्राइज मनी के रूप में क्या दिया जाएगा....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हॉकी एशिया कप 2025 भारत बनाम कोरिया

भारत और कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले ही मिनट से अटैकिंग खेल दिखाया और पहले हाफ में ही गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत के दिलप्रीत ने एक और गोल-दाग कर 2-0 की बढ़त हासिल की। तीसरा क्वार्टर के खत्म होने से पहले दिलप्रीत ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा और 3-0 की लीड दिलाई। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भी भारत के अमित रोहिदास ने एक और गोल दागकर 4-0 की अजेय बढ़त ली, लेकिन चौथे क्वार्टर के खत्म होने पर कोरिया ने भी एक गोल किया। जिसके चलते भारत ने 4-1 से ये जीत अपने नाम की।

और पढे़ं- Hockey Asia Cup 2025: चीन को 7-0 से रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

हीरो बने हॉकी के हरमनप्रीत, कितनी है 'सरपंच' साहब की संपत्ति

हॉकी एशिया कप 2025 की प्राइज मनी

हॉकी एशिया कप 2025 जीतने के बाद हॉकी इंडिया की ओर से हर खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए बतौर प्राइज मनी देने की घोषणा की गई है, जबकि सपोर्टिंग स्टाफ के हर मेंबर को डेढ़ लाख रुपये दिया जाएगा। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है। इससे पहले भारत तीन बार हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका हैं। 2003 में पाकिस्तान को 4-2 से हराकर भारत ने ये ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद 2007 में भारत ने हॉकी एशिया कप जीता, आखिरी बार भारत मनप्रीत सिंह की कप्तानी में 2017 में एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। अब 8 साल के बाद भारत में एक बार फिर हॉकी एशिया कप में शानदार जीत दर्ज की और इस पूरे सीजन भारतीय टीम अजेय रही।