India vs China Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप 2025 का सबसे इंटरेस्टिंग मुकाबला भारत बनाम चीन शनिवार, 6 सितंबर को खेला जाएगा। ये मैच आप कब, कहां, कैसे देख सकते हैं आइए जानें सारी डिटेल्स...
India vs China Hockey Asia Cup 2025 Live Streaming: भारतीय हॉकी टीम इस समय पूरी लय में नजर आ रही हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अब तक अजेय रही। सुपर 4 में 6 सितंबर, शनिवार को उसका मुकाबला चीन से होगा। अगर भारतीय हॉकी टीम इस मैच को ड्रॉ भी करवा देती है, तो उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इससे पहले भारत ने साउथ कोरिया से मैच को ड्रॉ करवाया था, जबकि दूसरे मैच में मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है, जो शानदार फार्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारत और चीन के बीच होने वाले सुपर 4 मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है और आप इस मैच को कहां देख सकते हैं, आइए जानते हैं...
भारत बनाम चीन हॉकी हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और चीन के बीच हॉकी एशिया कप के इतिहास की बात की जाए, तो भारत ने चीन के खिलाफ 6 मैच जीते हैं, जबकि चीन को केवल 1 ही बार जीत मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और चीन के बीच 24 मुकाबले खेले गए, जिसमें भारतीय टीम को 18 बार जीत मिली, वहीं चीन केवल तीन बार जीता है और तीन मैच ड्रॉ रहे। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी है। एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम अब तक तीन बार (2003, 2007 और 2017) एशिया कप हॉकी का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके साथ ही आठ बार उसने फाइनल खेला, जिसमें टीम पांच बार रनर अप रही।
और पढे़ं- 1000 से ज्यादा गोल और 3 ओलंपिक गोल्ड, ऐसे बने ध्यानचंद हॉकी के जादूगर
एशिया कप 2025 भारत बनाम चीन मैच डिटेल्स
भारत बनाम चीन एशिया कप 2025 हॉकी सुपर 4 का मुकाबला 6 सितंबर को बिहार के राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगी। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
ये भी पढे़ं- ओलंपिक में जीत के हीरो बने हॉकी के हरमनप्रीत, कितनी है 'सरपंच' साहब की संपत्ति
चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम
कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा, सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह।
