India vs Afghanistan ODI : टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए क्या 5 रिकॉर्ड? एक मैच में इतने रिकॉर्ड! आखिर टीम इंडिया ने कैसे कर दिखाया कमाल? गिल-ईशान का तूफान और रोहित का रिकॉर्ड, क्या हुआ मैदान पर?
लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने नया कीर्तिमान रच डाला। टीम इंडिया ने 400 रन बनाए। इस तरह भारत ने 8वीं बार 400+ का स्कोर बनाया। बता दें कि सिर्फ टीम ही नहीं, भारत के कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। जहां हिटमैन कहे जाने वाले टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने14,000 रन पूरे कर लिए हैं। तो वहीं श्रेयस अय्यर से लेकर शुभमन गिल और ईशान किशन ने भी धमाका किया।

श्रेयस अय्यर ने पूरे किए 3000 रन
श्रेयस अय्यर ने अपने 3000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। अय्यर ने यह रिकॉर्ड लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान बनाया। अय्यर ने 72 पारियों में 3000 रन का आंकड़ा छुआ है। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन की बराबरी की है, जिन्होंने भी 72 पारियों में ही यह कमाल किया था। भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है। जिन्होंने सिर्फ 62 पारियों में यह कारनामा किया था।
कप्तान शुभमन गिल के 7000 रन पूरे
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। गिल ने गर्मी और क्रैम्प्स से जूझने के बावजूद उन्होंने 110 गेंदों पर 154 रनों की सनसनीखेज पारी खेली। इस पारी में 22 चौके और दो छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा।
ईशान किशन का बड़ा कमाल
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं. वो ये कमाल करने वाले भारत के चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान ने यह उपलब्धि अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान हासिल की. इस मैच में उन्होंने सिर्फ 79 गेंदों पर 125 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और सात छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 158 से भी ज्यादा का रहा।
रोहित शर्मा ने 356 मैचों में बनाया ये रिकॉर्ड
अब रोहित के नाम लिस्ट ए क्रिकेट के 356 मैचों में 14,038 रन हो गए हैं, जिसमें 37 शतक भी शामिल हैं। आपको बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में सभी तरह के एक-दिवसीय मैच गिने जाते हैं, चाहे वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए हों या घरेलू क्रिकेट में।भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है।
टीम इंडिया का 8वीं बार 400 रन का आंकड़ा पार
टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा 8वीं बार पार कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारत ने सबसे ज़्यादा बार 400+ स्कोर बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है। प्रोटियाज टीम भी 8 बार यह कारनामा कर चुकी है।
कैसा रहा भारत का यह मैच?
मैच की बात करें तो, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल (110 गेंदों में 154 रन) और ईशान किशन (79 गेंदों में 125 रन) की तूफानी सेंचुरी की बदौलत 49.5 ओवर में 402 रन बनाए. गिल ने अपनी पारी में 22 चौके और दो छक्के लगाए, जबकि ईशान ने 14 चौके और सात छक्के जड़े।


