India vs Afghanistan : हिटमैन रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्या कीर्तिमान रचा? अब रोहित के नाम दर्ज हुआ वह रिकॉर्ड, लेकिन सचिन-कोहली अभी भी क्यों हैं सबसे आगे? अफगानिस्तान मैच में रोहित ने कर दिया क्या बड़ा कमाल, हर तरफ हो रही उनकी चर्चा?
Rohit Sharma Record : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने यह मुकाम अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान हासिल किया। 'हिटमैन' इस मैच में अच्छी लय में दिखे और उन्होंने 39 गेंदों पर 48 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 123 से भी ज्यादा का रहा।

रोहित शर्मा ने 356 मैचों में बनाया ये रिकॉर्ड
अब रोहित के नाम लिस्ट ए क्रिकेट के 356 मैचों में 14,038 रन हो गए हैं, जिसमें 37 शतक भी शामिल हैं। आपको बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में सभी तरह के एक-दिवसीय मैच गिने जाते हैं, चाहे वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए हों या घरेलू क्रिकेट में।
सचिन और कोहली के रन पहाड़ बराबर
भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 551 मैचों में 60 शतकों के साथ 21,999 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में विराट कोहली (16,447 रन), सौरव गांगुली (15,622 रन) और राहुल द्रविड़ (15,271 रन) का नंबर आता है।
अफगानिस्तान vs भारत मैच का हाल
- इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
- भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल (110 गेंदों में 154 रन) और ईशान किशन (79 गेंदों में 125 रन) ने शानदार शतक जड़े।
- गिल ने अपनी पारी में 22 चौके और दो छक्के लगाए, जबकि ईशान ने 14 चौके और सात छक्के जड़े।
- इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
- अफगानिस्तान के लिए नंगेयालिया खारोटी (4/76) और राशिद खान (3/48) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
- सीरीज में बराबरी करने के लिए अफगानिस्तान को 403 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला है।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी
भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। (ANI)


