Women's T20 World Cup 2026 : T20 वर्ल्ड कप में 8 मैचों बाद टूटा इंतजार... क्या अब बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत? भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: टॉस से लेकर प्लेइंग XI तक छिपा है बड़ा खेल! कप्तान हरमनप्रीत का बड़ा दांव... क्या पाकिस्तान पर पड़ेगा भारी?

India vs Pakistan Women T20 World Cup 2026 , बर्मिंघम: T20 वर्ल्ड कप का इससे धमाकेदार आगाज़ और क्या हो सकता है! भारत का पहला ही मैच अपने सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान से है. बर्मिंघम में रविवार को हो रहे इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मौजूदा ODI वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर मैच से कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडिया ने तोड़ा टॉस हारने का रिकॉर्ड?

इस टॉस जीत के साथ ही भारतीय टीम की किस्मत ने भी साथ दिया। टीम ने लगातार 8 T20I मैचों में टॉस हारने का सिलसिला तोड़ा है। वहीं, इंग्लैंड की धरती पर 2022 के बाद से लगातार 12 टॉस हारने का रिकॉर्ड भी आज टूट गया।

हरमनप्रीत बताया क्यों हमने पहले चुनी बैटिंग

टॉस के दौरान हरमनप्रीत ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी पिच है, इसलिए हमने सोचा कि पहले बैटिंग करके बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाते हैं। पिछला वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है और हम उसी लय को इस वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहते हैं. हमने अपनी कई कमजोरियों पर काम किया है और अब बस अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान है. आज भारती खेल रही हैं. यास्तिका ने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आज हमने भारती के साथ जाने का फैसला किया।हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ उतर रहे हैं।"

पाकिस्तान भी चाहता था पहले मिले बैटिंग?

वहीं, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा, "अगर हम टॉस जीतते तो हम भी पहले बैटिंग ही करते क्योंकि यह एक बैटिंग ट्रैक लग रहा है। एक टीम के तौर पर हम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अच्छा कर रहे हैं. हमारी बॉलिंग यूनिट काफी अनुभवी और अच्छी है, बस हमें बैटिंग में थोड़ा और सुधार करना है. यह एक अच्छा मुकाबला होगा. टीम में सायरा खेल रही हैं, यह उनका पहला वर्ल्ड कप मैच होगा।"

टीमें:

भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल। (ANI)