इंडियन ग्रांड प्रिक्स 4 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट शैली सिंह (Shaili Singh) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लांग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) के बाद शैली सिंह ने दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाई है।

Shaili Singh Long Jump Gold. इंडियन ग्रांड प्रिक्स 4 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट शैली सिंह (Shaili Singh) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लांग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) के बाद शैली सिंह ने दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाई है और लांग जंप में गोल्ड मेडल जीता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरू में आयोजित हुई प्रतियोगिता

बेंगलुरू में आयोजित इंडिया ग्रांड प्रिक्स 4 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शैली सिंह ने लंबी कूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। शैली ने महान लांग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद महिलाओं की दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाई है। शैली ने 6.76 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। 19 वर्षीय शैली सिंह ने कर्नाटक के श्रीकांतीरवा स्टेडियम में अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड में भी 28 सेंटीमीटर का सुधार किया है। उनके पीछे ऐश्वर्या बाबू ने 6.73 मीटर, जेजे शोभा और वी नीनी 6.66 मीटर, एम प्रजूशा जैसी एथलीट्स रहीं।

क्या है अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड

शैली सिंह ने जहां 6.76 मीटर लंबी छलांग लगाई है, वहीं महान एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 6.83 मीटर लंबी छलांग लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। शैली अब जॉर्ज के बाद सबसे लंबी छलांग लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इस प्रतियोगिता में 6.53 मीटर की छलांग लगाने वाली नयना जेम्स ने सिल्वर मेडल जीत है।

अन्य प्रतियोगिताओं का हाल

महिलाओं की शॉट पुट प्रतियोगिता में ओलंपियन मनप्रीत कौर ने 16.81 मीटर के रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने एशियाई खेलों के मानक 16.30 मीटर को भी पार कर लिया और क्वालीफाई कर गईं। तमिलनाडु की बारानिका ने महिला पोल वाल्ट में 4.10 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। पुरूषों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आमोज जैकब ने 46.13 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें

Watch Video: IPL 2023 की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी- मैच जीतने के बाद विराट ने सौरभ गांगुली से नहीं मिलाया हाथ...बस घूरते चले गए