गुरुवार को सिंगापुर में हुई विश्व चेस चैंपियनशिप 2024 में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया है।

Youngest World Chess Champion: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है। गुरुवार को सिंगापुर में हुई विश्व चेस चैंपियनशिप 2024 में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया है। निर्णायक गेम 14 में चीनी प्लेयर लिरेन को हराकर गुकेश इतिहास के सबसे कम उम्र के चैंपियन बन गए हैं। गुकेश के विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने भी दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज चैंपियन को बधाई दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर डी गुकेश को बधााई दी है। पीएम मोदी ने डी गुकेश की उपलब्धि को ऐतिहासिक और अनुकरणीय बताया है। उन्होंने कहा कि गुकेश डी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी ने दी बधाई

Scroll to load tweet…

विश्वनाथ आनंद के बाद चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय

डी गुकेश, देश के दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं जो विश्व चैंपियन बने हैं। गुकेश के पहले विश्वनाथन आंनद चैंपियन बने थे। विश्वनाथन आंनद, पांच बार विश्व चैंपियन रहे हैं। विश्वनाथन आनंद ने ट्वीट कर बधाई डी गुकेश को दी है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

चैंपियन बनने के साथ गुकेश ने तोड़ा गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड

सिंगापुर में हुए विश्व चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम करने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। वह वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। अबतक यह रिकॉर्ड गैरी कास्पारोव के नाम था। गुकेश जब वर्ल्ड चेस चैंपियन बने हैं तो उनकी उम्र 18 वर्ष 8 महीने 14 दिन है। यह अबतक की सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन की उम्र है। जब गैरी कास्पारोव चैंपियन बने थे तो उनकी उम्र 22 वर्ष 6 महीने 27 दिन के थे। कास्पारोव के नाम ही सबसे कम उम्र के चैंपियन का रिकॉर्ड था जिसे डी गुकेश ने तोड़ा है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें:

कौन हैं डी गुकेश जिन्होंने सबसे कम का विश्व शतरंज चैंपियन बन रचा इतिहास?