Men's athlete of the year award 2023: भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार 2023 में पुरुष विश्व एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल और एशियाई गेम्स समेत कई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के नाम एक और बड़ी उपाधि दर्ज हुई है। दरअसल, नीरज चोपड़ा को गुरुवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। उनके अलावा इस लिस्ट में 11 एथलीट्स को जगह दी गई है, जिसमें स्प्रिंटर नोह लायल्स, स्टीपलचेजर सूफियान एल बक्काली और रेस वॉकर अल्वारो मार्टिन भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का साल 2023

नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर की थी और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बने थे। उसके बाद नीरज चोपड़ा ने एशियाई गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे।

वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर नॉमिनेशन

1. नीरज चोपड़ा (भारत), भाला फेंक विश्व चैंपियन और एशियाई खेलों के चैंपियन

2. रयान क्राउसर (अमेरिका), शॉट पुट विश्व चैंपियन

3. मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), पोल वॉल्ट विश्व चैंपियन

4. सूफ़ियान एल बक्काली (मोरक्को), 3000 मीटर स्टीपलचेज विश्व चैंपियन

5. जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), 5000 मीटर विश्व चैंपियन

6. केल्विन किप्टम (केन्या), लंदन मैराथन और शिकागो मैराथन चैंपियन (मैराथन विश्व रिकॉर्ड)

7. पियर्स लेपेज (कनाडा), डेकाथलॉन विश्व चैंपियन

8. नोह लाइल्स (अमेरिका), 100 मीटर विश्व चैंपियन

9. अल्वारो मार्टिन (स्पेन), 20 किमी रेस वॉक विश्व चैंपियन

10. मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (ग्रीस), लॉन्ग जंप विश्व चैंपियन

11. कार्स्टन वारहोल्म (नॉर्वे), 400 मीटर बाधा दौड़ विश्व चैंपियन

कैसे होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर का सिलेक्शन

साल 2023 के लिए विश्व एथलीटों के मतदान 28 अक्टूबर 2023, शनिवार तक किए जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया के बाद 13 और 14 नवंबर को विश्व एथलेटिक्स पांच महिलाओं और 5 पुरुषों के फाइनलिस्ट नाम की घोषणा करेगा। इसके बाद इसमें से एक-एक विजेता का नाम 11 दिसंबर 2023 को विश्व एथलेटिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

और पढ़ें- पाकिस्तान की कंगाली के बाद भी करोड़ों के मालिक ये 8 क्रिकेटर