भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही 45 दिनों में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव कराने का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Brij Bhushan Sharan Singh case update: महिला पहलवानों के यौन शोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहलवानों के जंतर-मंतर पर धरने का 21वां दिन है। उधर, भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने भारतीय कुश्ती संघ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके सभी पदाधिकारियों को अमान्य घोषित कर दिया है। ओलंपिक संघ के फैसले के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह सहित सभी पदाधिकारियों की कुर्सी छीन चुकी है। साथ ही 45 दिनों में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव कराने का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सारे दस्तावेज सौंपने को कहा...

भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी है। आईओए ने कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, एकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंट्स के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा है।

ओलंपिक संघ की अस्थायी समिति को चुनाव का जिम्मा

कुश्ती संघ का चुनाव 45 दिनों में कराया जाएगा। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ को खेल मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने तीन सदस्यीय अस्थायी समिति का भी गठन कर दिया है। समिति में वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा, ओलंपियन सुमा शिरूर और एक रिटायर्ड जस्टिस को शामिल किया गया है।

दिल्ली पुलिस ले चुकी है बृजभूषण शरण सिंह का बयान

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान शुक्रवार को दर्ज किया था। महिला पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आवाज बुलंद की है। बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों ने दो एफआईआर दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया है। सांसद के अलावा कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर का भी बयान पुलिस ने लिया है। बीते महीने दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न संबंधित दो एफआईआर दर्ज किया था। पढ़िए पूरी खबर…