ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है! दुल्हन हिमानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर नीरज ने नए जीवन की शुरुआत की घोषणा की।

Neeraj Chopra marriage: जैवलिन थ्रो में भारत के लिए ओलंपिक में कमाल के प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा ने शादी रचा ली है। नए साल की शुरुआत में उन्होंने अपने फैंस को अनोखा उपहार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई लाइफ का आगाज भी किया है। नीरज शादी के बंधन में बंधे हैं। अब तक अकेले रहने वाले नीरज ने अपना जीवन साथी ढूंढ लिया है। उनकी पत्नी का नाम हिमानी है। रविवार 19 फरवरी को खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया। शादी की 3 खूबसूरत फोटो उन्होंने पोस्ट की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, नीरज चोपड़ा द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी शादी का पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें वह अपनी पत्नी हिमानी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उनके परिवार भी इस मौके पर दिखाई दे रहा है। वहीं, एक तस्वीर में वह अपनी माता के साथ भी नजर आ रहे हैं। ओलंपिक में भारत का तिरंगा ऊंचा करने वाला खिलाड़ी ने शानदार कैप्शन लिखते हुए कहा कि “मैंने जीवन की एक नए अध्याय की शुरुआत कर ली है। सबके आशीर्वाद ने हमें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है।”

View post on Instagram

पत्नी हिमानी को लेकर नीरज ने नहीं किया है खुलासा

जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा की नई दुल्हन हिमानी के बारे में विशेष जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वह क्या करती हैं इसके बारे में खबर उपलब्ध नहीं है। नीरज के द्वारा भी उन्हें लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, कि क्या दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे या फिर परिवार की मर्जी से यह शादी हुई है।

रिंकू सिंह की जल्द दुल्हनिया बनेंगी MP प्रिया सरोज, पिता ने खुद किया बड़ा खुलासा

फैंस को था नीरज की शादी का लंबे समय से इंतजार

नीरज चोपड़ा ने अपने खेल से तो सभी को प्रभावित किया ही है। वहीं, पर्सनल लाइफ को भी वह अच्छी तरह से इंजॉय करते हैं और लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। नीरज की शादी का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे, जिसका रिजल्ट देखने को मिला है। कई बार खिलाड़ी से उनके रिश्ते के बारे में भी पूछा गया, लेकिन उन्होंने अपने कोई रिलेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। पेरिस ओलंपिक में नीरज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने अपने कारनामे से पूरे विश्व को हैरान किया है। अब गुपचुप शादी करके एक बार फिर नीरज ने सबको चौंकाया है।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, देखें Photo