मेंस जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा ने 84.14 मीटर लंबा थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं जर्मनी के एक खिलाड़ी ने दूसरे स्थान पर फिनिश किया। उसने 86.12 मीटर थ्रो फेंका। 

Neeraj Chopra Janusz Kusocinski Memorial 2025: भारत के जैवलिन थ्रो के सुपरस्टार कहे जाने वाले नीरज चोपड़ा ने पोलैंड के चोरजो में जानूस कुसोसिंस्की मेमोरियल 2025 टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में नीरज ने 84.14 मीटर का अपना सबसे बेस्ट थ्रो फेंका। इसके अलावा इस भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बड़ी प्रतियोगता में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने अपनी शुरुआत फाउल के साथ की थी। लेकिन उसके ठीक अगले यानी दूसरे अटेम्प्ट में 81.21 मीटर का थ्रो फेंककर टॉप 3 में अपनी जगह को सुनिश्चित किया। हालांकि, इस दौरान वो ज्यादा प्रभावशाली नजर नहीं आ रहे थे।

जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे की ओर बढ़ती गई, वैसे-वैसे नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला। नीरज ने अपने तीसरे और चौथे प्रयास में वो फाउल रहे। उसके बाद नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में 81.80 का थ्रो फेंका। लेकिन, जब अंतिम थ्रो डालने का मौका आया, तब नीरज ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका। उनके इस दमदार थ्रो ने उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

Scroll to load tweet…

नीरज चोपड़ा के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में 86.12 मीटर का खिताब अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 80.77 मीटर का थ्रो फेंका था। इसके साथ ही वो पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली। इस खिलाड़ी ने भाला फेंक इवेंट में शुरुआत से ही टॉप पर अपना वर्चस्व बनाए रखा।

नीरज और वेबर के अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 83.34 मीटर थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर फिनिश कर पाए। जबकि पोलैंड के मार्सिन 79.47 मीटर थ्रो फेंककर पांचवें स्थान पर पहुंचे। वो एक नेशनल रिकॉड खिलाड़ी हैं।