Manav Suthar Test Debut : लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में क्यों बन गया स्टार? गौतम गंभीर के एक कॉल ने कैले ब बदल दी मानव सुथार की किस्मत? पहले ही टेस्ट में दिखा जलवा…लोग क्यों कह रहे कि भारत को मिला नया मैच विनर?
India vs Afghanistan Test Match : लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुथार ने भारत के लिए अपने टेस्ट डेब्यू को एक बेहद इमोशनल और यादगार पल बताया। उन्होंने इसे एक ऐसा सपना कहा है, जिसे उन्होंने और उनके परिवार ने उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही देखा था। सुथार ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया। इस मैच को भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीता, जो उनके रेड-बॉल इंटरनेशनल करियर के लिए एक यादगार शुरुआत थी। इस मैच में उन्होंने पहली पारी में छह विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किया।

जब मानव सुथार को किया गौतम गंभीर ने कॉल
सुथार ने कहा, "गौतम सर और कप्तान ने मुझे बताया कि मैं डेब्यू करने जा रहा हूं। यह बहुत गर्व का पल था, क्योंकि जब से मैंने खेलना शुरू किया, यह मेरा, मेरे पिता का और सभी का सपना था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूं. जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया और जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट ही सब कुछ था। यह खेल का सबसे ऊंचा मुकाम है। इसलिए, चाहे मैं U-19 क्रिकेट खेल रहा था या रणजी ट्रॉफी, लक्ष्य हमेशा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना था। कुलदीप भाई ने कैप देते वक्त जो स्पीच दी, वह बहुत मोटिवेट करने वाली थी। सभी ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया, इसलिए यह बहुत खास लगा।
मानव सुथार ने बताए कई राज
- अपने सफर पर बात करते हुए सुथार ने कहा कि U-19 क्रिकेट से लेकर घरेलू क्रिकेट तक, उनका फोकस हमेशा भारत के लिए टेस्ट कैप हासिल करने पर था। अब यह मुकाम हासिल करना उनके करियर का एक अहम पल है।
- सुथार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से टेस्ट क्रिकेट में तेजी से हुए बदलाव पर भी बात की, उन्होंने अपनी तैयारी की मानसिकता और इंटरनेशनल डेब्यू से पहले लगातार रेड-बॉल प्रैक्टिस के महत्व पर जोर दिया।
- सुथार ने कहा, "जब टीम में मेरा नाम आया, तो मैं IPL के दौरान भी लाल गेंद से प्रैक्टिस कर रहा था। मैं सोच रहा था कि अगर मौका मिला तो मैं चीजों को कैसे संभालूंगा। यहां आने के बाद, मैंने तीन-चार लंबे प्रैक्टिस सेशन किए। बॉलिंग में यह ज्यादा मायने नहीं रखता कि आप कितने घंटे लगाते हैं। अगर आप बॉलिंग एन्जॉय करते हैं, तो आपको पता भी नहीं चलता कि आपने कब 20-25 ओवर फेंक दिए. इसलिए, सबसे जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा बॉलिंग करते रहें। 23 साल के इस राजस्थानी ऑलराउंडर ने 22 ओवरों में 33 रन देकर 6 विकेट लिए।


