MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Top Coaches: एंसेलोटी से डेसचैम्प्स तक, ये हैं FIFA वर्ल्ड कप 2026 के 10 सबसे बड़े रणनीतिकार

Top Coaches: एंसेलोटी से डेसचैम्प्स तक, ये हैं FIFA वर्ल्ड कप 2026 के 10 सबसे बड़े रणनीतिकार

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कई दिग्गज कोच अपनी टीमों की कमान संभाल रहे हैं। एक अच्छा कोच साधारण टीम को भी चैंपियन बना सकता है, तो वहीं एक गलती सितारों से सजी टीम को भी डुबो सकती है। आइए देखते हैं इस वर्ल्ड कप के 10 सबसे बेहतरीन कोच कौन हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jun 11 2026, 04:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1) कार्लो एंसेलोटी (ब्राजील)
Image Credit : Getty

1) कार्लो एंसेलोटी (ब्राजील)

Carlo Ancelotti : कार्लो एंसेलोटी दुनिया के सबसे कामयाब कोचों में से एक हैं। उन्होंने क्लब फुटबॉल में पांच बार चैंपियंस लीग जीती है। ब्राजील ने अपनी परंपरा तोड़ते हुए विदेशी कोच एंसेलोटी को चुना है। अब 24 साल बाद सांबा टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी इसी इटैलियन कोच के कंधों पर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2) डिडिए डेसचैम्प्स (फ्रांस)
Image Credit : Getty

2) डिडिए डेसचैम्प्स (फ्रांस)

Didier Deschamps : डिडिए डेसचैम्प्स ने फ्रांस के लिए बतौर खिलाड़ी और कोच, दोनों भूमिकाओं में वर्ल्ड कप जीता है। उन्होंने 2018 में फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियन बनाया और 2022 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया। वह इंटरनेशनल फुटबॉल के सबसे अनुभवी कोचों में से एक हैं।

310
3) लियोनेल स्कालोनी (अर्जेंटीना)
Image Credit : Getty

3) लियोनेल स्कालोनी (अर्जेंटीना)

Lionel Scaloni : लियोनेल स्कालोनी ने 2022 में अर्जेंटीना का लंबा इंतजार खत्म करते हुए उसे वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। उनकी कोचिंग में टीम ने कोपा अमेरिका भी जीता। वह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार तालमेल बिठाकर एक बेहतरीन टीम बनाने के लिए जाने जाते हैं।

410
4) थॉमस टुचेल (इंग्लैंड)
Image Credit : Getty

4) थॉमस टुचेल (इंग्लैंड)

Thomas Tuchel : जर्मन रणनीतिकार थॉमस टुचेल को मॉडर्न फुटबॉल के बेस्ट टैक्टिशियन में गिना जाता है। उन्होंने चेल्सी को चैंपियंस लीग जिताई थी। अब वह इंग्लैंड की स्टार-खिलाड़ियों से सजी टीम को वर्ल्ड कप जिताने के इरादे से उतरेंगे।

510
5) यूलियन नगेल्समान (जर्मनी)
Image Credit : Getty

5) यूलियन नगेल्समान (जर्मनी)

Julian Nagelsmann : यूलियन नगेल्समान ने बहुत कम उम्र में ही फुटबॉल की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। वह अपने आक्रामक और मॉडर्न फुटबॉल के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। उनके सामने जर्मनी की नई पीढ़ी को लीड कर वर्ल्ड स्टेज पर कामयाबी दिलाने की चुनौती है।

610
6) मार्सेलो बिएल्सा (उरुग्वे)
Image Credit : x

6) मार्सेलो बिएल्सा (उरुग्वे)

Marcelo Bielsa : 'कोचों के कोच' के नाम से मशहूर मार्सेलो बिएल्सा फुटबॉल जगत की एक अनोखी शख्सियत हैं। पेप गार्डियोला जैसे कई बड़े कोच उनकी फिलॉसफी और रणनीति से प्रेरणा लेते हैं। वह उरुग्वे को एक बार फिर दुनिया के टॉप पर पहुंचाना चाहते हैं।

710
7) रॉबर्टो मार्टिनेज (पुर्तगाल)
Image Credit : Getty

7) रॉबर्टो मार्टिनेज (पुर्तगाल)

Roberto Martinez : रॉबर्टो मार्टिनेज पुर्तगाल टीम के कोच हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना काफी हद तक मार्टिनेज पर निर्भर करेगा। यह स्पेनिश कोच अपनी टैक्टिकल फ्लेक्सिबिलिटी और अटैकिंग फुटबॉल के लिए जाने जाते हैं। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम के साथ वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं।

810
8) लुइस दे ला फुएंते (स्पेन)
Image Credit : Spanish Football/X

8) लुइस दे ला फुएंते (स्पेन)

Luis de la Fuente : लुइस दे ला फुएंते ने लंबे समय तक स्पेन की यूथ टीमों के साथ काम किया है। उनकी देखरेख में ही स्पेनिश फुटबॉलरों की नई पीढ़ी इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची है। उनकी टीम स्पेन के मशहूर 'टिकी-टाका' स्टाइल के मॉडर्न वर्जन के साथ वर्ल्ड कप में उतरेगी।

910
9) मॉरिसियो पोचेतीनो (यूएसए)
Image Credit : Getty

9) मॉरिसियो पोचेतीनो (यूएसए)

Mauricio Pochettino : मॉरिसियो पोचेतीनो का जन्म अर्जेंटीना में हुआ, लेकिन अब वह अमेरिकी नेशनल टीम के हेड कोच हैं। उन्होंने टोटेनहम और PSG जैसे बड़े क्लबों को सफलतापूर्वक मैनेज किया है। उनका लक्ष्य मेजबान देश को वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे अच्छा रिजल्ट दिलाना है।

1010
10) राल्फ रांगनिक (ऑस्ट्रिया)
Image Credit : Getty

10) राल्फ रांगनिक (ऑस्ट्रिया)

Ralf Rangnick : राल्फ रांगनिक को जर्मन फुटबॉल में 'गेगनप्रेसिंग' फिलॉसफी का जनक माना जाता है। उन्हें मॉडर्न फुटबॉल की रणनीतिक क्रांति के वास्तुकारों में से एक गिना जाता है। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रिया अब यूरोप की सबसे मजबूत उभरती हुई टीमों में से एक है।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
FIFA वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Messi Records: 2026 वर्ल्ड कप में मेसी तोड़ सकते हैं ये 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
Recommended image2
FIFA World Cup 2026 के बारे में सबकुछ, किसके बीच होगा पहला मैच-भारत में कहां देखें लाइव?
Recommended image3
FIFA World Cup 2026: 23वें वर्ल्ड कप से पहले जानें फुटबॉल के 23 सबसे रोचक फैक्ट्स
Recommended image4
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ शुरू! 48 टीम-104 मैच, आज रात पहला मुकाबला
Recommended image5
FIFA World Cup 2026: अमेरिका में भेदभाव का वर्ल्ड कप? FIFA बना ट्रंप की कठपुतली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved