MI IPL 2027 News: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को पूरी तरह बदल दिया है। टीम ने नए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के नामों का ऐलान कर दिया है। लसिथ मलिंगा की जगह मिचेल मैक्लेनाघन को नया गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि रॉबिन उथप्पा और टी दिलीप भी नए सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए हैं।

IPL 2027 Team Updates: आईपीएल 2027 सीजन की तैयारियों के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। फ्रेंचाइजी ने नए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच की घोषणा कर दी है। गेंदबाजी कोच के पद से हटे लसिथ मलिंगा की जगह न्यूजीलैंड और मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

टीम ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को पारस म्हाम्ब्रे की जगह नया बल्लेबाजी कोच बनाया है। वहीं, फील्डिंग कोच कार्ल हॉकिंसन की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पूर्व मुंबई गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। कुछ ही दिनों पहले मुंबई इंडियंस ने माहेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया था, जिसके बाद अब सपोर्ट स्टाफ में ये नए बदलाव देखने को मिले हैं।

Scroll to load tweet…

मुंबई इंडियंस ने बीते दिन ही श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा से अपना सालों पुराना रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया था। मलिंगा का फ्रेंचाइजी के साथ बहुत लंबा और शानदार सफर रहा है। उन्होंने पहले एक खिलाड़ी और बाद में कोच के रूप में टीम में अपनी सेवाएं दीं। वह मुंबई इंडियंस की चार आईपीएल ट्रॉफी जीत और 2011 की चैम्पियंस लीग टी20 जीत का मुख्य हिस्सा रहे हैं। मलिंगा को मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे असरदार खिलाड़ियों में गिना जाता है।

बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ने वाले पारस म्हाम्ब्रे का भी मुंबई इंडियंस के साथ गहरा रिश्ता रहा है। वह 2010 से 2017 के बीच फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे थे। इसके बाद अक्टूबर 2024 में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह दोबारा मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे।