मैनचेस्टर की डिफेंसिव कमजोरियां उस समय उजागर हो गई जब 26वें मिनट में वह अपना गोल बचा नहीं सकी।

Manchester United vs Brentford: प्रीमियर लीग में शनिवार को बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्रेंटफोड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए मुकाबले में सब्सिट्यूट स्कॉट मैकटोमिने ने स्टॉपेज टाइम में मैच जिताया। मैकटोमिने ने शानदार अटैक करते हुए मैनचेस्टर को ब्रेंटफोर्ड पर 2-1 से जीत दिला दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैनचेस्टर यूनाइटेड पर 26वें मिनट में गोल

मैनचेस्टर की डिफेंसिव कमजोरियां उस समय उजागर हो गई जब 26वें मिनट में वह अपना गोल बचा नहीं सकी। पिछले सप्ताह घरेलू मैदान पर दो बार हार के बाद यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में गोल के कई मौके बनाए। हालांकि, इन मौकों को वह गोल में तब्दील नहीं कर सका। 93वें मिनट में मैकटोमिने ने स्टॉपेज टाइम में गोल करते हुए दोनों टीमों को बराबर के स्कोर पर ला दिया। हालांकि, इसके बाद अगले ही पलों में एक और गोल स्कॉट मैकटोमिने ने करते हुए ब्रेंटफोर्ड को जीत दिला दिया। स्कॉट का स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में फिर से गोल ने घरेलू प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया।