MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कितनी अमीर हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की होने वाली पत्नी? जानिए क्या-क्या करती हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज

कितनी अमीर हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की होने वाली पत्नी? जानिए क्या-क्या करती हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज

Georgina Rodriguez Net Worth: फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जीना अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगस्त में शादी कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जॉर्जीना रोड्रिगेज की कमाई कितनी है।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Aug 06 2026, 01:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जॉर्जीना ने ट्रोलिंग को दिया करारा जवाब
Image Credit : Instagram

जॉर्जीना ने ट्रोलिंग को दिया करारा जवाब

हाल ही में जॉर्जीना रोड्रिगेज अपनी एक बिकिनी फोटो को लेकर चर्चा में थीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। इसके जवाब में जॉर्जीना ने कहा कि हर महिला का शरीर समय के साथ बदलता है और यह बिल्कुल सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके शरीर में यह बदलाव कई सालों तक होता रहेगा, क्योंकि इसका मतलब होगा कि वह स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
क्या करती हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज?
Image Credit : Instagram

क्या करती हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज?

जॉर्जीना रोड्रिगेज एक मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बिजनेसवुमन और टीवी पर्सनैलिटी हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं। इसके अलावा वह Harper's Bazaar, Elle और Vogue जैसी मशहूर मैगजीन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने Gucci, Prada, Chanel समेत कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां वह ब्रांड प्रमोशन के जरिए करोड़ों की कमाई करती हैं।

और पढे़ं- कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर? Gucci स्टोर से रोनाल्डो के दिल तक कैसी पहुंची जॉर्जीना रोड्रिगेज

34
नेटफ्लिक्स शो से भी होती है कमाई
Image Credit : Instagram

नेटफ्लिक्स शो से भी होती है कमाई

जॉर्जीना नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय रियलिटी शो 'I Am Georgina' की स्टार हैं। इस शो में उनकी पर्सनल लाइफ, परिवार, फैशन और बिजनेस लाइफ को दिखाया गया है। इस शो से उन्हें अच्छी-खासी कमाई हुई। इसके अलावा वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े अपने बिजनेस और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स से भी काफी पैसा कमाती हैं।

44
कितनी है जॉर्जीना की नेटवर्थ?
Image Credit : Instagram

कितनी है जॉर्जीना की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जीना रोड्रिगेज की कुल संपत्ति करीब 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 85 से 90 करोड़ रुपये) है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा मॉडलिंग, सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट, नेटफ्लिक्स शो और बिजनेस से आता है। हालांकि, क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने से पहले जॉर्जीना स्पेन के मैड्रिड में Gucci के एक स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम करती थीं। साल 2016 में वहीं उनकी मुलाकात रोनाल्डो से हुई और यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई।

जॉर्जीना रोड्रिगेज को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. जॉर्जीना रोड्रिगेज क्या करती हैं?

जॉर्जीना रोड्रिगेज एक मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बिजनेसवुमन और नेटफ्लिक्स रियलिटी शो स्टार हैं।

2. जॉर्जीना रोड्रिगेज की नेटवर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 85–90 करोड़ रुपये) है।

3. क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की शादी हो चुकी है?

नहीं, दोनों की सगाई हो चुकी है, लेकिन शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Prichard Colon Death: 11 साल पहले रिंग में लगी चोट, 221 दिन कोमा में रहे बॉक्सर का निधन
Recommended image2
स्पोर्ट्स कोटा से कैसे मिलती है सरकारी नौकरी? जानें कौन से खिलाड़ी कर सकते हैं अप्लाई और क्या है तरीका
Recommended image3
Lionel Messi Father Death: पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद संन्यास लेंगे लियोनेल मेसी?
Recommended image4
Babita Phogat Baby: बबीता फोगाट के घर आई बेटी, शिवरात्रि के दिन जन्म से दोगुनी हुई खुशियां
Recommended image5
Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez की शादी, 8 साल के रिश्ते को मिला नया नाम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved