सार

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कुल कमाई लगभग 4200 करोड़ रुपए है, जो विराट कोहली से चार गुना ज़्यादा है!

Novak Djokovic Net Worth: सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने मेंस सिंगल्स में अपना मैच जीत लिया है। तीसरे राउंड में उन्होंने टॉमस मचाक को 6-1, 6-4, 6-4 से शिकस्त दे दिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक 10 बार चैंपियन बन चुके हैं। अब उनकी नजर 11वीं खिताब पर टिकीं हुई हैं। इस बीच आज हम आपको इस खिलाड़ी की कमाई के बारे में बताएंगे। उनकी कमाई भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से चार गुना ज्यादा है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

फोर्ब्स के अनुसार, नोवाक जोकोविक की कुल कमाई लगभग 4200 करोड़ रुपए के आसपास है। इस मामले में वह क्रिकेटर विराट कोहली से काफी आगे हैं। कोहली के कमाई 1050 करोड़ रुपए के आसपास है। टूर्नामेंट जीतकर अभी तक नोवाक ने 1400 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि, उन्होंने कोर्ट से बाहर आकर अलग-अलग कंपनियों के जरिए 2800 करोड़ रुपए कमाए हैं। वह अपने प्रदर्शन से कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।

नोवाक जोकोविच ने जीता है रिकॉर्ड ग्रैंड स्लैम टाइटल

नोवाक जोकोविच की उम्र 33 साल हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने अपने खेल से कई बड़ी उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके नाम 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने का रिकॉर्ड है। वहीं, 94 एटीपी सिंगल्ट के टाइटल भी अपने नाम दर्ज किए हैं। 387 सप्ताह तक दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी रहने वाले नोवाक ही हैं। इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड राफेल नडाल के सामने 30-29 का है। रोजर फेडरर के खिलाफ उन्होंने 27-23 का रिकॉर्ड बनाया है।

Kho Kho WC 2025: भूटान को 71-34 से रौंद क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा भारत

नोवाक फ्रेंच ओपन में भी लहरा चुके हैं अपना परचम

नोवाक जोकोविच ने तीन बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। सबसे ज्यादा राफेल नडाल ने कुल 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम दर्ज किया है। जोकोविच के नाम 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 बार विंबडन किताब और तीन बार अमेरिकन ओपन का खिताब अपने नाम किया। टेनिस का सुपरस्टार नोवाक हरेक ग्रैंड स्लैम टाइटल तीन या उससे अधिक बार जीतने वाला दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी हैं। फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी भी हैं।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली से ज्यादा संपत्ति रखने वाला हॉकी खिलाड़ी, नेटवर्थ देख पकड़ लेंगे सिर