Vinesh Phogat Retirement U-Turn: भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से यूटर्न ले लिया है। इसी साल उन्होंने खेल को अलविदा कहा था, लेकिन अब आने वाले ओलंपिक 2028 में वह वापस अपना जलवा दिखाना चाहती हैं। उन्होंने पोस्ट भी शेयर किया है 

Vinesh Phogat Reverses Retirement: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने संन्यास से यू-टर्न लेने का फैसला कर लिया है। इसी साल अगस्त के महीने में फौगाट ने अपने खेल से अलविदा लेने का निर्णय किया था, लेकिन अब करीब 3 महीने के बाद वो वापस लौटी हैं। खेल से संन्यास लेकर उन्होंने राजनीतिक में कदम रखा था। विनेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है। उनकी नजरें 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक पर होंगी...

विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यूटर्न

भारत की पॉपुलर महिला रेसलर दिनेश फोगाट ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर संन्यास से यूटर्न की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि,

लोग मेरे से प्रश्न करते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरे लिए आखिरी सफर था? लंबे समय से सवाल का जवाब मेरे पास नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से और उम्मीदों से यहां तक की अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी। वर्षों के बाद मैनें चैन की सांस ली। अपने कार्यभार को समझने के लिए थोड़ा वक्त लिया। जीवन का उतार-चढ़ाव और त्याग मेरे वो रूप, जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। खेल के प्रति अभी भी मेरा लगाव काफी ज्यादा है। अब भी मैं प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना चाहती हूं।

और पढ़ें-देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल

शांत माहौल में मुझे कुछ ऐसा मिला, जिसे मैं भूल गई थी। आग कभी बुझती नहीं है। यह सिर्फ थकान और शोर के नीचे दब गई थी। अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई... यह मेरे सिस्टम का पार्ट नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी दूर चल गई हूं। मेरा एक हिस्सा मैट पर ही है। मैं यहां एक दिल के साथ हूं, जो निडर है। एक ऐसी भावना जो झुकने से इनकार करता है। एलए28 की ओर वापस अपने कदम रख रही हूं। इस बार मैं अकेले नहीं चल रही हूं। मेरा बेटा मेरी टीम का हिस्सा बन रहा है। मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, 2028 में ओलंपिक की राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर है।

View post on Instagram

विनेश फोगाट को पहले ओलंपिक मेडल की तलाश

विनेश फोगाट के लिए पेरिस ओलंपिक किसी बुरे सपने से काम नहीं रहा था। उसे ओलंपिक में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए विनेश ने 50 किलो महिलाओं वाली कुश्ती प्रतियोगिता में फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन, उनकी बदकिस्मती रही की फाइनल से कुछ घंटे पहले ही उनके ऊपर ओवर वेट होने का आरोप लगा और वो इसमें गलत पाई गईं, इसके चलते उन्हें डिसक्वालीफाई होना पड़ा। फाइनल तक पहुंचाने के बाद भी वह मेडल से एक कदम दूर रह गईं। विनेश रियो और टोक्यो ओलंपिक में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

और पढ़ें- पेरिस ओलंपिक 2024: क्या है अनुच्छेद 11, जिसने विनेश फोगाट को किया डिसक्वालीफाई