फुटबॉल की दीवानगी लोगों के दिलों दिमाग पर छाई रहती है। कई बच्चे बड़े होकर फुटबॉलर बनना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत भी वह कर चुके हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें छठवीं क्लास का बच्चा शानदार गोल दागता नजर आ रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता है, जिनमें से कुछ चीजें तो हमें अचंभित कर देने वाली होती है। ठीक इसी तरह से एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो फुटबॉल मैच के दौरान रोनाल्डो की तरह बैक हील गोल माता नजर आ रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं छठवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे का कारनामा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चे का गोल देख आ जाएगी रोनाल्डो की याद

फुटबॉल में जब भी किसी दिग्गज खिलाड़ी का नाम लिया जाता है तो उसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी भारत में सुनील छेत्री जैसे फुटबॉलरों का जिक्र जरूर होता है। उन्हें अपना आइडियल मानकर कई बच्चे भी उनकी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। इसी तरह रीकोड कुनी, मलप्पुरम में अल अनवर यूपी स्कूल के कक्षा 6 के छात्र ने फुटबॉल मैच में शानदार कारनामा करके दिखाया। दरअसल, मैच के दौरान उसने एक हवा में उछलते हुए बैक हील गोल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है और इंडियन सुपर लीग ने खुद से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसे कैप्शन दिया कि गोलकीपर ने यह नहीं देखा...

View post on Instagram

सवा लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

अंडर 12 फुटबॉल टूर्नामेंट में इस बच्चे के शानदार गोल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केरल के मंत्री भी शिवनकुट्टी और अहमद देवरकोव ने भी इसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया और कुछ ही देर में सवा लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। जिसमें यूजर्स छोटे फुटबॉलर की खूब तारीफ कर रहे हैं और कुछ तो लिख रहे हैं कि यह भारतीय रोनाल्डो हैं।

ये भी पढ़ें- 10 फोटो में देखें गिल का स्वैग, मैदान पर ही नहीं स्टाइल में भी टॉप क्लास है शुभमन