Rishabh Pant Uttarakhand House : क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली छोड़कर अपने होम टाउन उत्तराखंड में घर बनाना चाहते हैं। लेकिन वह तीन साल से परेशान हैं, जमीन नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की अपील की है।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चर्चा में हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर सीएम पुष्कर धामी से गुहार लगाई है। पंत ने कहा कि वह दिल्ली छोड़कर अपने गृहराज्य में घर बनाकर पहाड़ी वाले लोगों के पास बसना चहाता हूं। लेकिन मैं तीन साल से परेशान हूं, जमीन नहीं मिल पाई है। ऋषभ पंत को तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन कम ही लोगों को उनकी खूबसूरत बहन और बिजनेसमैन जीजा के बारे में जानकारी है..तो जानते हैं कौन हैं बहन-बहनोई?

क्या काम करती हैं ऋषभ पंत की बहन?

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी पंत है, जो कि पेशे से एक इन्फ्लुएंसर हैं। वह यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाती हैं। सोशल मीडिया पर साक्षी की अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग है। वह जो भी फोटो और रील्स शेयर करती हैं उस पर लाखों व्यूज और कमेंट्स आते हैं। बता दें कि वह पहले नेशनल फार्मेसी एसोसिएशन (National Pharmacy Association) के लिए काम कर चुकी हैं।

कितनी पढ़ी लिखी हैं ऋषभ पंत की बहन?

जन्म 24 सितंबर 1995 को जन्मीं साक्षी ऋषभ पंत से दो साल बड़ी हैं। जिन्होंने देहरादून से पढ़ाई की है। कॉलेज की बात करें तो उन्होंने एमबीए (MBA) की डिग्री ली हुई है। साक्षी सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और स्टाइलिश लुक्स के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं।

कौन हैं ऋषभ पंत के जीजा?

  • ऋषभ पंत के जीजा का नाम अंकित चौधरी है, जो कि एक बड़े बिजनेसमैन हैं। बताया जाता है कि अंकित वर्तमान मे लंदन में रहते हैं। लंदन में ही रहकर अपना बिजनेसमैन संभालते हैं। लंदन में उनकी 'एलीट E-2' नाम की कंपनी है, जिसके वह बोर्ड मेंबर हैं। एलीट एजुकेशन के साथ पर्यावरण के फील्ड में काम करती है।
  • अंकित के बारे में बताया जाता है कि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन पंत परिवार के साथ उनके संबंध बेहद गहरे और अच्छे हैं। साक्षी को वह पिछले 9 सालों से जानते हैं। उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को गोपनीय रखा और पिछले साल परिवार की अनुमती से शादी कर ली।
  • 2025 में मसूरी में अंकित और साक्षी की शादी गढ़वाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें धोनी और रैना जैसे क्रिकेटर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे।