ICC Women's T20 World Cup 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम में क्या हुआ बड़ा बदलाव ? टूर्नामेंट के बीच बदली टीम इंडिया की किस्मत! कौन आई नई खिलाड़ी? चोट ने बिगाड़ा टीम इंडिया का प्लान? लेकिन वर्ल्ड कप जिताएगी ये खिलाड़ी?
मुंबई (महाराष्ट्र): भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में एक झटका लगा है। टीम की स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 23 साल की श्रेयंका को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते वक्त टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

कौन हैं प्रेमा रावत जो खिलेंगी वर्ल्ड कप
- लBCCI के मुताबिक, ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद महिला चयन समिति ने वर्ल्ड कप के बाकी मैचों के लिए प्रेमा रावत को टीम में चुना है।
- प्रेमा रावत इंडिया 'ए' टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने 5 मैचों में 8 विकेट लिए थे। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी वो इंडिया 'ए' के लिए 3 मैचों में 7 विकेट लेकर जॉइंट-लीडिंग विकेट-टेकर थीं।
वर्ल्ड कप के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत।
इंग्लैंड खिलाफ टीम में होगा बदलाव?
प्रेमा के नेशनल टीम में शामिल होने के बाद, महिला चयन समिति ने इंग्लैंड 'ए' के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इंडिया 'ए' स्क्वॉड में भी कुछ बदलाव किए हैं। निकी प्रसाद को इंडिया 'ए' T20 स्क्वॉड में जगह मिली है, जबकि मिन्नू मणि को इंडिया 'ए' वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।


