रांची में रविवार शाम महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल खेला गया। भारत ने जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान वंदे मातरम' गाने पर लोग झूम उठे। 

रांची। भारत और जापान के बीच रविवार की शाम रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल खेला गया। मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत ने 4-0 से जापान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान स्टेडियम में 'वंदे मातरम' गीत बजाया गया तो लोग झूम उठे। मैच देखने आए लोगों ने भी 'वंदे मातरम' गीत गाया और जीत का जश्न मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए 31 सेकंड के एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग किस तरह जोश से भरे हुए थे। फैन्स अपने मोबाइल फोन की लाइट ऑन कर झूम रहे थे। लोगों के उत्साह और देशभक्ति गीत ने खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- Asian hockey championship 2023: जापान को 4-0 से रौंद कर भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन, दूसरी बार जीता खिताब

यह भी पढ़ें- 37th National Games: 14 साल की Dhinidhi Deshinghu ने जीता स्विमिंग का गोल्ड, जानें किसको कितने पदक