- Home
- States
- Bihar
- लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेहमान होंगे बिहार के 5 मनरेगा मजदूर परिवार, PM मोदी ने भिजवाया न्यौता
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेहमान होंगे बिहार के 5 मनरेगा मजदूर परिवार, PM मोदी ने भिजवाया न्यौता
बिहार के 5 मनरेगा मजदूर इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले के मेहमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की 76वें सालगिरह पर तिरंगा फहराएंगे।

पटना. बिहार के 5 मनरेगा मजदूर इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले के मेहमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की 76वें सालगिरह पर तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर अमृत सरोवर योजना के तहत बढ़िया काम करने वाले 50 मनरेगा मजदूर परिवारों को बतौर मेहमान बुलाया गया है, इनमें से 5 मजदूर परिवार बिहार से हैं।
ये हैं बक्सर के विश्वनाथ राम और मीना देवी। विश्वनाथ राम ने कभी दिल्ली नहीं देखा। बेटी की धूमधाम से शादी करने के बाद कपल खुश था, तभी 11 अप्रैल को 21 वर्षीय दूसरे बेटे बब्लू राम की हार्वेस्टर पलटने से मौत हो गई। तब से यह कपल मजदूरी कर रहा है।
ये हैं मुजफ्फरपुर के बालेंद्र पासवान और उर्मिला देवी। कुढ़नी प्रखंड के पड़ेयां में यह परिवार एक कमरे वाले घर में अपने चार बच्चों के साथ रहता है। गरीबी और बीमार ने कर्ज लेने पर मजबूर किया। अब दोनों रोजाना 8 घंटा काम करते हैं।
ये हैं मोतिहारी के विश्वनाथ साह और सुमित्रा देवी। ये पूर्वी चंपारण के सदर ब्लॉक के राम सिंह छतौनी पंचायत के मनरेगा मजदूर हैं। विश्वनाथ के पिता दिव्यांग थे। इसलिए पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करनी पड़ी। कपल के दो बेटा और दो बेटी हैं। चारों को पढ़ाने-लिखाने के लिए पति-पत्नी दोनों मनरेगा में मजदूरी करते हैं।
ये किशनगंज के उपेंद्र राम और कविता देवी। चकला हाट निवासी कपल ने तो जीने की इच्छा ही छोड़ दी थी। इलाज के अभाव में बेटी मर गई। फिर जुड़वा बेटे हुए, पर एक नहीं रहा। अभी इनका बड़ा बेटा 14 साल, जबकि छोटा 11 साल का।
यह भी पढ़ें-कौन हैं कश्मीर का यह युवा, जिसकी काबा पर बनाई पेंटिंग सारी दुनिया में फेमस हुई
ये हैं जमुई के शत्रुघ्न मांझी और कपिला देवी। कपल 5 बच्चों के साथ एक कमरे में रहते हैं। दोनों को उम्मीद नहीं है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें दिल्ली बुलाया है।
यह भी पढ़ें-भारत पर ATTACK करने की तैयारी में हैं पाकिस्तानी टिड्ढियां
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।