आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन कमेटी के नेता व जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

सीवान. बिहार के सीवन जिले में एआईएमआईएम के नेता और जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल को अज्ञात हमालवरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। गंभीर अवस्था में आरिफ को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरिफ जमाल AIMIM के नेता होने के साथ ही सीवान जिले के जिलाध्यक्ष थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असद खान की भी हुई थी हत्या

आपको बतादें कि इससे पहले साल 2021 में AIMIM के एक और नेता असर खान की हत्या हुई थी। उन्हें हैदराबाद के वट्टापल्ली क्षेत्र में आने वाले मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में मार गिराया था। उन्हें भी अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े मार दिया था। ऐसे में AIMIM से जुड़े नेताओं में काफी आक्रोश दिखाई दिया था। वहीं बिहार में हुई इस घटना के बाद फिर AIMIM नेता में आक्रोश नजर आ रहा है।

राजनीतिक दल है AIMIM

दरअसल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन तेलंगाना का एक राजनीतिक दल है। जिसका हैदराबाद में एक कार्यालय भी है। इसी के साथ महाराष्ट्र और बिहार में भी ये एक राजनीतिक दल के रूप में है। जो चुनाव भी लड़ते हैं। इस पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवेसी है। जो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।