थानेदार साहब की अपने ही थाने की महिला सिपाही पर बुरी नजर थी। महिला सिपाही द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद एएसपी को मामले की जांच सौंपी गयी थी। अब एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।

आरा। एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आप भी सोच रहे होंगे कि महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की हिम्मत भला कौन कर सकता है। पर यह सच है। छेड़खानी करने वाले थानेदार साहब निकले। उनकी अपने ही थाने की महिला सिपाही पर बुरी नजर थी। महिला सिपाही द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद एएसपी को मामले की जांच सौंपी गयी थी। अब एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गलत तरीके से छूने का कर रहे थे प्रयास

महिला सिपाही से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोपी संदेश थाने के पूर्व थानेदार दीपक झा फंस गए हैं। उनके निलम्बन का आदेश जारी हुआ है और उन्हें पुलिस लाइन अटैच किया गया है। थाने की सीसीटीएनएस इकाई में तैनात महिला सिपाही ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उसे गलत ​तरीके से छूने का प्रयास कर रहे थे। उन पर अश्लील भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप है।

विरोध करने पर झाड़ते थे थानेदारी का रौब

यही नहीं, महिला सिपाही का यह भी आरोप है कि पूर्व थानेदार मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का दबाव बनाते थे। एक बार तो उन्होंने सारी सीमा ही लांघ दी थी, उसकी बांह पर नाखून तक गड़ा दिया था। महिला सिपाही ने उनसे कई बार इस बाबत विरोध दर्ज कराया। पर तब दीपक झा अपनी थानेदारी का रौब झाड़ते थे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे।

छेड़खानी से तंग आकर की शिकायत

अंत में थानेदारी की छेड़खानी से आजिज महिला सिपाही ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एएसपी भोजपुर ने पूरी घटना की जांच की और रिपोर्ट एसपी भोजपुर को सौंपी। रिपोर्ट में थानेदार की कलई खुलने के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है। इस प्रकरण की पुलिसकर्मियों के बीच खूब चर्चा है। थानेदार पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।