मणिपुर की शर्मनाक घटना के अब बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है। यहां दलित नाबालिग लड़की को बंद कमरे में निर्वस्त्र कर उसके साथ पिटाई की गई। लड़की चीखती रही और गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदें नहीं माने। 

बेगूसराय (बिहार). मणिपुर की शर्मनाक घटना से पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना पर मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि ऐसी ही एक घटना बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है। यहां दलित नाबालिग लड़की को बंद कमरे में निर्वस्त्र कर उसके साथ पिटाई की गई। लड़की चीखती रही और गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदें नहीं माने। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

म्यूजिक टीचर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी लड़की

दरअसल, बताया जा रहा है कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना उस वक्त की है जब पीड़ित लड़की अपने म्यूजिक टीचर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। स्थानीय लोगों ने जब दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। पहले तो दोनों को बंद कमरे में नग्न अवस्था में जमकर पीटा। इसके बाद न्यूड हालत में उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

घटना के बाद बिहार में सियासत गरमाई

वहीं अब इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में महिला को निरवस्त्र कर पीटने वाली घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिस तरह इसको अंजाम दिया गया वह बेहद शर्मनाक है। सरकार और पुलिस को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

बेगूसराय में शर्मनाक हरकत करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी किशनदेव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले अब तक चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों पर रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी, मारपीट और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें-'यौन रोग दवाखाना' चलाने वाले फेक डॉक्टर बांग्लादेशी युवक की चौंकाने वाली करतूतें