बिहार चुनाव 2025 में बेतिया सीट पर बीजेपी की रेनू देवी ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के वशी अहमद को 22,373 वोटों से हराया। रेनू देवी को मिले 91,907 वोट, जबकि वशी अहमद को 69,534। यह सीट 2010 से भाजपा के कब्जे में है।
Bettiah Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में बेतिया विधानसभा सीट (Bettiah Vidhan Sabha Seat) से इस बार बीजेपी प्रत्याशी रेनू देवी ने कांग्रेस के वशीअहमद को 22373 वोटो से हरा दिया। रेनू देवी को कुल 91907 वोट मिले। उनके मुकाबले वशी अहमद को 69534 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी रहे रोहित कुमार सिकारिया को 24665 लोगों ने वोट किया। पश्चिम चंपारण जिले की यह सीट ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है। कभी कांग्रेस का गढ़ रही यह सीट अब भाजपा (BJP) के कब्जे में है।
2010: भाजपा की एकतरफा जीत
2010 में बीजेपी की रेणु देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार झा को करारी शिकस्त दी थी।
- रेणु देवी (BJP) - 42,010 वोट
- अनिल कुमार झा (IND)- 13,221 वोट
- जीत का अंतर: 28,789 वोट
नोट: इस चुनाव में रेणु देवी ने लगभग 40% वोट हासिल किए, जबकि झा को सिर्फ 12% वोट मिले।
2015: कांग्रेस का चौंकाने वाला कमबैक
2015 में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए भाजपा को झटका दिया।
- मदन मोहन तिवारी (INC)- 66,786 वोट
- रेणु देवी (BJP)- 64,466 वोट
- जीत का अंतर: 2,320 वोट
नोट: यह चुनाव बेहद नजदीकी था और महज़ 1% वोट ने बाज़ी पलट दी।
2020: भाजपा की धमाकेदार वापसी
2020 में एक बार फिर मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच हुआ।
- रेणु देवी (BJP)- 84,496 वोट
- मदन मोहन तिवारी (INC)- 66,417 वोट
- जीत का अंतर: 18,079 वोट
नोट: इस बार भाजपा को 52.83% वोट मिले, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 41.53% वोट।
नोट: बीजेपी से जीती रेनू देवी 12वीं पास हैं। उन पर दो आपराधिक केस हैं। उनके पास कुल 3.69 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और 14.90 लाख का कर्जा है।
बेतिया सीट पर राजनीति का समीकरण
- 1985 तक कांग्रेस का दबदबा रहा।
- 1995 में जनता दल ने बाज़ी मारी।
- 2000 के बाद भाजपा ने इस सीट पर मजबूत पकड़ बनाई।
- 2015 में कांग्रेस ने एकमात्र बार वापसी की।
- 2020 में भाजपा ने फिर से जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
खास बात: अब 2025 का चुनाव बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि एक तरफ भाजपा का मजबूत गढ़ है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का जीत का पुराना इतिहास।
