बिहार के भभुआ में शॉट-सर्किट की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी वजह से खाना बना रही एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ा बेटा भी बुरी तरह जल गया है। उसकी हालत गंभीर है।

भभुआ। बिहार के भभुआ में शॉट-सर्किट की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी वजह से खाना बना रही एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ा बेटा भी बुरी तरह जल गया है। उसकी हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग की लपटें इतनी तेज थी कि महिला संभल नहीं सकी

जानकारी के अनुसार, रेणु देवी (55 वर्षीय) अपने घर में खाना बना रही थी। उसी समय शॉट-सर्किट की वजह से आग लग गई। महिला जब तक संभल पाती। तब तक आग की लपटें प्रचंड रूप ले चुकी थीं। आग की लपटों में महिला धू-धूकर जलती रही। खुद को बचाने के लिए भागी भी। मॉं के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर 22 वर्षीय बेटा उसे बचाने आया। पर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह भी झुलस गया। उसका शरीर 75 फीसदी तक जल गया है। शोर सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। आग के शांत होने के बाद लोगों ने इलाज के लिए मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में रेणु देवी मृत घोषित

अस्पताल में रेणु देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उनके बेटे का इलाज शुरु किया गया। पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल में इलाज की सलाह दी गई और हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।

बुलानी पड़ी छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ी

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग बुझाने के लिए फायर वैन रवाना भी हुई। पर घटना स्थल तक पहुंचने का रास्ता इतना संकरा था कि वैन वहां तक पहुंच ही नहीं सकी। चांद-भभुआ पथ पर फायर ब्रिगेड वैन खड़ी करनी पड़ी। घटना स्थल उस जगह से काफी दूर था। फिर उसके बाद अग्निशमन विभाग से छोटी गाड़ी मंगाई गई। तब जाकर आग पर नियंत्रण किया जा सका।