बिहार सरकार ने भूमि अभिलेखों को दुरुस्त करने के लिए 16 अगस्त से 20 सितंबर तक 'राजस्व महाअभियान' शुरू किया है। इसके तहत राजस्व विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की ज़मीन से जुड़ी त्रुटियों को दुरुस्त करेंगी। 

Bihar Land Record Apna Khata: बिहार सरकार ने भूमि अभिलेखों में सुधार के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 'राजस्व महाअभियान' नाम का यह कैंपेंन 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Department of Revenue and Land Reforms) की टीमें घर-घर जाकर लोगों को उनकी जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट (जमाबंदी) में हुई गलतियों को सुधारने में मदद करेंगी। इस पहल से जमीन के मालिकाना हक से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। बस आपको ध्यान रखना होगा कि आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए। आइए जानते हैं 'राजस्व महाअभियान' में किन दस्तावेजों की जरूरत है।

'Revenue mega campaign': आपके पास होने चाहिए ये दस्तावेज

  • आवेदन पत्र
  • सहमति पत्र
  • स्व-हस्ताक्षरित शपथ पत्र
  • वंशावली (वंश वृक्ष)
  • जमीन की रसीद
  • अगर ज़मीन पुरानी है तो खतियान (भूमि अभिलेख) भी जरूरी है।
  • राजस्व अधिकारियों द्वारा मांगे गए अन्य सभी प्रासंगिक दस्तावेज।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Tejashwi Yadav का 'बुलेट यात्रा', पूर्णिया में दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह

बिहार भूमि सुधार अभियान का क्या उद्देश्य है?

बिहार में भूमि स्वामित्व के दस्तावेज़ों में त्रुटियों को सुधारने के लिए एक सरकारी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि अभिलेखों में मौजूद गलितियों, जैसे गलत नाम, खाता और खसरा संख्या, क्षेत्रफल और उत्तराधिकार व बंटवारे से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करना है। इस अभियान के तहत राजस्व अधिकारी घर-घर जाकर आवेदन पत्र वितरित करते हैं। वे न केवल आवश्यक दस्तावेज़ एकत्र करते हैं, बल्कि लोगों को उनके आवेदन की स्थिति के बारे में भी सूचित करते हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार भूमि पोर्टल पर कैसे करें आवेदन? जमीन रिकॉर्ड अपडेट करते समय इन बातों का रखें ख्याल