Breaking Update: बिहार चुनाव 2025 के अंतिम आंकड़ें अभी आने बाकी हैं। पूर्वान्ह 11.40 बजे तक चुनाव आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया है उसमें एनडीए को भारी बढ़त, बीजेपी 84 और जदयू 75 पर। आरजेडी 36 पर सिमटी, AIMIM सिर्फ 3 सीटों पर। फाइनल रिजल्ट पर नजर है।

Bihar Election 2025 Result: बिहार चुनाव 2025 के नतीजों पर पूरा देश नजर जमाए बैठा है। सुबह से शुरू हुई मतगणना अब निर्णायक मोड़ पर है, लेकिन अभी भी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं, और इसी वजह से सस्पेंस बना हुआ है। पूर्वान्ह 11:40 बजे तक चुनाव आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, वे साफ दिखाते हैं कि NDA भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। बीजेपी और जेडीयू दोनों की सीटें लगातार ऊपर जा रही हैं, जबकि आरजेडी और कांग्रेस पिछड़ते दिख रहे हैं। क्या अंतिम राउंड में समीकरण पलट सकता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या NDA की बढ़त को कोई चुनौती बची है?

नए अपडेट के अनुसार, NDA कुल 189 से अधिक सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जिसमें

  • भाजपा 84 सीटों पर आगे,
  • जदयू 75 सीटों पर आगे,
  • लोजपा (रामविलास) 22 सीटों पर,
  • अन्य सहयोगी 7 बढ़त बनाए हुए हैं।

इन आंकड़ों से साफ है कि NDA "कम्फर्टेबल मेजॉरिटी" की ओर बढ़ रहा है। लेकिन क्या आखिरी राउंड में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है? यही चीज बिहार के नतीजों को और ज्यादा रोमांचक बना रही है।

RJD सिर्फ 36 सीटों पर क्यों सिमट गई-वोटरों ने क्या दिया संकेत?

  • आरजेडी के लिए यह चुनाव चौंकाने वाला साबित हो रहा है।
  • आरजेडी अब तक सिर्फ 36 सीटों पर आगे है।
  • कांग्रेस केवल 5 सीटों पर टिक पाई है।
  • वामदल कुल 6 सीटों तक सीमित।

क्या AIMIM और छोटे दलों की एंट्री ने बदला चुनावी गणित?

  • AIMIM इस बार 3 सीटों पर आगे है।
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP), CPI(M), VIP जैसे दल भी 1-1 सीटें निकालते दिख रहे हैं। छोटे दलों के ये आंकड़े बताते हैं कि विपक्षी वोटों का बिखराव NDA को मजबूत कर रहा है।

Final Result कब तक? क्या आखिरी राउंड में बदल सकता है पूरा नतीजा?

चुनाव आयोग के अनुसार अंतिम राउंड तक के परिणाम दोपहर के बाद किसी भी समय जारी हो सकते हैं। NDA के लिए जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन चुनावी विश्लेषक अब भी कहते हैं- “अंतिम राउंड तक इंतजार कीजिए, बिहार में खेल कभी भी पलट सकता है।”

क्या बिहार ने दे दिया 2025 का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश?

  • अब तक के रुझान बताते हैं कि बिहार की जनता ने NDA को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया है।
  • लेकिन अंतिम आंकड़ों में कितना दम है-यह कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा।